Logo
आज सोमवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 9 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 9 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 9 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज षष्ठी तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें सोमवार यानी 9 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शहद का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
धन लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्य में आपकी प्रशंसा होगी। मान सम्मान आपका बढ़ेगा। पार्टनरों की हेल्प आज प्राप्त होने से आपके काम बनेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए महादेव का दर्शन जरूर करें।
लकी नंबर: 17, शुभ रंग: हल्का सफेद

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
स्टूडेंट वर्ग का आज फ्यूचर बन सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। मित्रों की हेल्प समय पर प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद आप प्राप्त कर सकते हैं।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  हल्का लाल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
किसी अपने ही व्यक्ति से कहा सुनी आपकी हो सकती है। थकान व कमजोरी ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य पर खर्च आज बढ़ सकता है। चिंता तथा तनाव को झेलने की आदत डालनी चाहिए।
शुभ नंबर: 7, शुभ रंग:  हरा

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
भूमि व भवन की खरीद फरोख्त का प्लान आप बना सकते हैं। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर आज आपका कमजोर हो सकता है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
जीवनसाथी की हेल्प आज प्राप्त होगी। व्यापार व्यवसाय में आपको फायदा मिलेगा। धन प्राप्त की संभावना है। मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति आपको भी बनेगी।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
बिजनेस व्यापार लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी साधु संत का आशीर्वाद आज आपको प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में आपको फायदा मिलेगा। 
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: चैती

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
पुराने रोग से आप परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ भाग दौड़ आपके साथ बनी रहेगी। किसी भी व्यक्ति के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। प्रयास आपको ज्यादा करने पड़ेंगे।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
धन प्राप्त सुगम तरीके से हो सकती है। नया प्लान बनेगा। कार्य प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड में आज आपको फायदा मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 77,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
बकाया वसूली के प्रयास आज सफल रह सकते हैं। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको रहेगी।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
फैमिली के किसी सदस्य की स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। किसी भी व्यक्ति की बातों में आज आपका नुकसान हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करने से आज आपको बचना चाहिए।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार से आज सफलता आपको प्राप्त होगी। दूसरे के कार्य में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। भाग्य का साथ दिनभर आपको मिलता रहेगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में आपको संतोष रहेगा। घर में गेस्ट का आगमन हो सकता है। खर्च अधिक होगा। आपके कार्यों का आज विरोध हो सकता है।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487