Logo
Aja Ekadashi Upay 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की अजा एकादशी 29 अगस्त 2024 गुरुवार को मनाई जायेगी। अजा एकादशी व्रत भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है।

Aja Ekadashi Upay 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की अजा एकादशी 29 अगस्त 2024 गुरुवार को मनाई जायेगी। अजा एकादशी व्रत भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस व्रत को करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। अजा एकादशी व्रत के दिन कुछ विशेष उपाय करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। चलिए जानते है अजा एकादशी व्रत के विशेष उपाय। 

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने का अजा एकादशी उपाय
(Aarthik Tangi Door Karne Ka Aja Ekadashi Upay) 

यदि आप अपने जीवन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे है, तो अजा एकादशी के दिन सुबह स्नान करें। इसके पश्चात भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। साथ ही भगवान को उनकी प्रिय चीजें भोग में अर्पित करें। इस उपाय को करने से धीरे-धीरे आपकी पैसे की तंगी दूर होने लगेगी। 

सुखी वैवाहिक जीवन का अजा एकादशी उपाय
(Aja Ekadashi Upay for Happy Married Life) 

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अजा एकादशी के दिन विशेष पूजा की जा सकती है। इसके लिए सुबह स्नान के पश्चात तुलसी पूजा करना शुभ रहता है। मान्यता है कि तुलसी में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि तुलसी पूजा से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद दंपत्ति के जीवन पर पड़ता है। 

हर कार्य में सफलता के लिए अजा एकादशी उपाय
(Aja Ekadashi Upay for Success Life) 

सनातन धर्म में अन्न और वस्त्र का दान करना शुभ माना गया है। अजा एकादशी के दिन भी आपको जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487