Logo
Ashadh Amavasya 2024: आज 5 जुलाई 2024 शुक्रवार को आषाढ़ अमावस्‍या हैं। हिंदू धर्म में इस तिथि को पितरों को समर्पित बताया गया है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य नहीं किये जाते है। लेकिन यह दिन दान-पुण्य जैसे कार्यों के लिए बेहद शुभ माना गया है।

Ashadh Amavasya 2024: आज 5 जुलाई 2024 शुक्रवार को आषाढ़ अमावस्‍या हैं। हिंदू धर्म में इस तिथि को पितरों को समर्पित बताया गया है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य नहीं किये जाते है। लेकिन यह दिन दान-पुण्य जैसे कार्यों के लिए बेहद शुभ माना गया है। इस दिन पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान भी किया जाता है। पवित्र नदी में स्नान करने और जरुरतमंदो को दान किया जाता है। चलिए जानते है अमावस्‍या पर स्‍नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है। 

आषाढ़ अमावस्‍या तिथि और शुभ मुहूर्त 2024 
(Ashadh Amavasya Date or Shubh Muhurat) 

वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ अमावस्या तिथि 05 जुलाई 2024 शुक्रवार को है। इसकी शुरुआत शुक्रवार सुबह 04 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर 06 जुलाई शनिवार को सुबह 04 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी। अमावस्या पर स्नान (Amavasya Par Snan) के लिए शुभ समय 5 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त (Brahm Muhoort) में रहेगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 04 बजकर 08 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। 

आषाढ़ अमावस्‍या तिथि दान मुहूर्त 2024 
(Ashadh Amavasya Daan Muhurat) 

वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ अमावस्या तिथि 05 जुलाई 2024 शुक्रवार को दान करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 13 मिनट से सुबह 08 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अगला मुहूर्त सुबह 08 बजकर 57 मिनट से सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक भी है। इसके अलावा दान के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक का रहेगा। 

आषाढ़ अमावस्या पर क्‍या करें क्‍या ना करें
 (Ashadh Amavasya Par Kya Kare or Kya Nahi Kare) 

  • - अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। अब सूर्यदेव को अर्घ्य दें और पूर्वजों का तर्पण करें। 
  • - अमावस्या के दिन सुबह पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, धन का दान करें। 
  • -  अमावस्या के दिन नकारात्मक शक्तियों से बचें, श्‍मशान घाट, कब्रिस्‍तान या सुनसान जगह के नजदीक से न गुजरें। 
  • - अमावस्या के दिन मांस-मदिरा जैसे चीजों का सेवन न करें और कोई भी बुरा कार्य न करें। 
5379487