Logo
Ashadha Amavasya Lucky Rashifal 5 July 2024 : 5 जुलाई 2024 को आषाढ़ अमावस्‍या के दिन शनि कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग निर्मित करेंगे। यह राजयोग कुछ चुनिंदा राशियों के लिए सकारात्मक फल देने वाला रहेगा।

Ashadha Amavasya 2024: वैदिक पंचाग के अनुसार अभी आषाढ़ महीना चल रहा है। आषाढ़ महीने की अमावस्‍या इस बार 5 जुलाई शुक्रवार को पड़ रही है। हिंदू धर्म में अमावस्‍या तिथि का खास महत्त्व माना जाता है। इस दिन पितरों का तरपान करने का विधान है। साथ ही दान-धर्म का भी विशेष महत्त्व है। आषाढ़ महीने की अमावस्‍या पर भगवान शिव, श्रीहरि विष्‍णु और माता लक्ष्‍मी की पूजा करने का विधान है। यह अमावस्या ज्योतिष के हिसाब से भी विशेष हैं। 

आषाढ़ महीने की अमावस्‍या इसलिए भी खास रहेगी क्योंकि अभी शनिदेव भी वक्री चाल चल रहे है। इसलिए यह अवसर शनिदेव की कृपा पाने का भी है। 5 जुलाई 2024 को आषाढ़ अमावस्‍या के दिन शनि कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग निर्मित करेंगे। यह राजयोग कुछ चुनिंदा राशियों के लिए सकारात्मक फल देने वाला रहेगा। चलिए जान लेते है ज्योतिष विद्या के अनुसार किन राशियों के जातकों के लिए 'शश राजयोग' किस्मत खोलने वाला साबित होगा। 

मिथुन राशिफल -शश राजयोग 2024 
(Mithun Rashifal Shasha Raja Yoga 2024) 

आषाढ़ अमावस्या के दिन बन रहा शश राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इन जातकों को करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे है। जीवन में आराम की प्राप्ति होगी। कुछ समय के लिए पुरानी चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। कारोबार में लाभ होगा और नए संपर्क बनेंगे। 

मकर राशिफल -शश राजयोग 2024 
(Makar Rashifal Shasha Raja Yoga 2024) 

शनिदेव की कृपा से बन रहे शश राजयोग का लाभ मकर राशि के जातकों को भी मिलेगा। मकर राशि के शनिदेव स्वामी है, इसलिए इन पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। इन जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक उन्नति होने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग प्राप्त होगा। 

कुंभ राशिफल -शश राजयोग 2024 
(Kumbh Rashifal Shasha Raja Yoga 2024) 

शनिदेव कुंभ राशि के भी स्वामी है। शनि कुंभ में रहकर ही शश राजयोग का निर्माण कर रहे है। ऐसे में आषाढ़ अमावस्‍या के दिन शनि की कृपा से कुंभ जातकों को अपेक्षा से अधिक आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना बन रही है। मेहनत का फल प्राप्त होगा। नई नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487