Logo
Bad Moles on Body: ज्योतिष शास्त्र का ही एक अंग है समुद्रिक शास्त्र, जिसमें इंसान के शरीर की बनावट समेत कई अन्य चीजों के बारे में बताया गया है। समुद्रिक शास्त्र की मदद से हम अपने जीवन में घटने वाली भविष्य की घटनाओं के बारे में अनुमान लगा सकते है।

Bad Moles on Body: ज्योतिष शास्त्र का ही एक अंग है समुद्रिक शास्त्र, जिसमें इंसान के शरीर की बनावट समेत कई अन्य चीजों के बारे में बताया गया है। समुद्रिक शास्त्र की मदद से हम अपने जीवन में घटने वाली भविष्य की घटनाओं के बारे में अनुमान लगा सकते है। समुद्रिक शास्त्र में शरीर के ऊपर होने वाले 'तिल' को लेकर कई तरह की बातें निहित है, जिसका व्यक्ति के जीवन से सीधा जुड़ाव है। तिल से जुड़े कुछ ऐसे ही संबंध है जो वैवाहिक जीवन से जुड़े है। 

होंठ पर तिल : समुद्रिक शास्त्र के मुताबिक 'होंठ पर तिल' होना व्यक्ति के वैवाहिक जीवन से जुड़ा है। जिन लोगों के होंठ पर तिल होता है, वे लोग छोटी सी बात को तील का ताड़ बनाने का स्वाभाव रखते है। इन लोगों के साथ ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रख पाते है। 

बाईं आख पर तिल : समुद्रिक शास्त्र के मुताबिक 'बाईं आख पर तिल' होना वैवाहिक या फिर प्रेम जीवन में परेशानी खड़ी करता है। ऐसे लोगों का शादी के बाद पार्टनर से बेवजह का झगड़ा बना रहता है। ऐसे लोग गुस्से में अपना आपा खो देते है। ऐसे व्यवहार के चलते इनकी छवि भी ख़राब होती है। 
 
ठोड़ी पर तिल : समुद्रिक शास्त्र के मुताबिक 'ठोड़ी पर तिल' रखने वाले लोग किसी अन्य के सामने जल्दी से सहज नहीं हो पाते है। इस तरह की महिलायें पार्टनर संग मेल बनाने में असहज रहती है। यही वजह से इनके रिश्तों में जल्दी दरार उत्पन होती यही। ये लोग खुलकर अपनी बात भी नहीं रख पाते है। 

छोटी उंगली पर तिल : समुद्रिक शास्त्र के मुताबिक 'छोटी उंगली पर तिल' रखने वाले लोगों के प्रेम जीवन में कई परेशानियां बनी रहती है। हालांकि, आर्थिक मामलों में ऐसे लोगों को यह तिल शुभ फल प्रदान करता है। दूसरी तरफ इस तरह के लोगों पर रिश्तों में बैलेंस रखने का संदेह बना रहता है। 

बाएं घुटनों पर तिल : समुद्रिक शास्त्र के मुताबिक 'बाएं घुटनों पर तिल' रखने वाले लोगों के पारिवारिक जीवन में कई अड़चनें बनी रहती है। ऐसे लोगों के मन में अपने पार्टनर को लेकर बेवजह की गलतफहमियां बन जाती है। यही वजह है कि इनका पार्टनर के साथ अक्सर झगड़ा बना रहता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487