Logo
Festivals: भंडारा हर किसी को नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आप पाप के भागी बन सकते हैं। जानिए इसके पीछे की वजह।

Festivals: अक्सर आपके घर के आसपास भंडारे का आयोजन होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि भंडारे में भोजन सक्षम लोगों को नहीं करना चाहिए? भंडारे के प्रसाद को लेकर सभी के मन में अलग-अलग, सवाल-जवाब होते हैं, कुछ लोग इसे देवता का प्रसाद कहते हैं तो, वहीं कुछ लोग इसे खाने से मना करते हैं। आइए जानते हैं भंडारे का प्रसाद खाना चाहिए या नहीं।

क्यों लगाया जाता है भंडारा ?
धर्मगुरुओं के अनुसार सक्षम लोग धार्मिक स्थलों पर भंडारे या लंगर का आयोजन करते हैं। ताकि वहां आसपास के रहने वाले असहाय तथा निर्धन लोगों को भोजन मिल सके। वे ऐसे लोगों को भोजन कराकर पुण्य कमाना चाहते हैं। निर्धन लोगों के लिए भी यह एक अच्छा जरिया होता है।

ये भी पढ़ें: हिन्दू धर्म में क्या हैं बेलपत्र का महत्व, जानें भगवान शिव को अर्पित करते समय किन बातों का रखें ध्यान

सक्षम लोगों को नहीं करना चाहिए भोजन
ऐसे में कहा जा सकता है कि भंडारा निर्धन और असहाय लोगों के लिए मदद का काम करता है। जो लोग निर्धन हैं, भोजन खरीदने की दशा में नहीं हैं। ऐसे लोग भंडारे पर जाकर अपना पेट भर सकते हैं, भूख मिटा सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि, जो खरीदकर खाने में सक्षम हैं, ऐसे लोगों को लंगर या भंडारा में भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप गरीब, असहाय के हिस्से का भोजन कर रहे हैं। जिसकी वजह से कई गरीबों को भूखे रहना पड़ सकता है।

भंडारे में मदद करना जरूरी
भंडारे में सबको भोजन करने से बचना चाहिए। अगर आप भंडारे में भोजन करना ही चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको कुछ मदद करना जरूरी होता है। यदि आप धन देने के लायक नहीं हैं, तो आप वहां पर जाकर सेवा भी कर सकते हैं। इसके बाद आप भोजन कर सकते हैं। साथ ही आप भी गरीबों को भोजन कराने में पुण्य के भागी भी बन सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। haribhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

5379487