Logo
Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार काफी पवित्र दिन होता है। सनातन धर्म में सावन के सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा से सारे दुःख-दर्द दूर होते है। इस दिन घर में कोई शुभ चीजें लेकर आने से सुख-समृद्धि का वास होता है।

Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार काफी पवित्र दिन होता है। सनातन धर्म में सावन के सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा से सारे दुःख-दर्द दूर होते है। इस दिन घर में कोई शुभ चीजें लेकर आने से सुख-समृद्धि का वास होता है। इस बार सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को आ रहा है। चलिए जानते है इस दिन घर में कौन सी चीजें लाना आपके लिए शुभ रहेगा। 

रुद्राक्ष (Rudraksha) 

रुद्राक्ष की उत्‍पत्ति भोलेनाथ के आंसुओं से हुई है। रुद्राक्ष धारण करने या घर में लाने के लिए सावन महीना उत्तम माना गया है। सावन सोमवार को विधि-विधान से रुदाक्ष धारण करने से भाग्य उदय हो सकता है। कहते है ऐसा करने पर आर्थिक तंगी, वैवाहिक जीवन की परेशानियां समेत कई नकारात्मकता दूर होती है। 

गंगा जल (Ganga Jal) 

भगवान भोलेनाथ ने अपनी जटाओं में गंगा जी को स्थान दिया है। यही वजह है कि सावन में गंगा जल घर में लाना, उसकी पूजा करना और गंगा जल से स्नान करना पुण्य फलों को प्रदान करता है। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार सावन के सोमवार को घर में गंगा जल लाकर उसे स्वच्छ स्थान पर रखें। 

चांदी का त्रिशूल (Chandi Ka Trishul) 

भोलेनाथ का अस्त्र है त्रिशूल, जो संसार के समस्त दैहिक, दैविक और भौतिक तापों का नाश करता है। सावन के सोमवार के दिन घर में चांदी का त्रिशूल लाकर पूजा की जगह पर रखें। ऐसा करने से आपके घर-परिवार पर चल रहे समस्त दुःख-दर्द दूर होते है। 

तुलसी का पौधा (Tulsi Ka Paudha) 

सावन के सोमवार को घर के अंदर उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से विवाह में आ रही परेशानियां दूर होती है। 

नाग-नागिन जोड़ा (Nag-Nagin Joda) 

कुंडली में लगा कालसर्प दोष दूर करने के लिए सावन के सोमवार को चांदी या तांबे का नाग-नागिन का जोड़ा लेकर घर के मुख्य गेट के नीचे दबा देवें। 

बेलपत्र का पौधा (Belpatra Ka Paudha) 

भोलेनाथ को प्रिय बेलपत्र सावन सोमवार के दिन घर में लाएं और इसका पौधा लगाएं। रोज बेलपत्र की पूजा करें। इससे आर्थिक समृद्धि आती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487