Logo
Budh Asta June 2024: 2 जून को बुध ग्रह अस्त होने वाले है, जो राशिचक्र पर प्रभाव डालेगा। बुध ग्रह वृषभ राशि में अस्त होंगे। इसके बाद बुध 29 जून को गोचर करेंगे। बुध की यह स्तिथि 3 राशि के लोगों के लिए मुश्किलें उत्पन्न करेगी।

Budh Asta in Vrishabha: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह समय-समय पर अपना राशि परिवर्तन करते है। इसके अलावा ग्रह अस्‍त और उदित भी होते हैं। ग्रहों की स्तिथि में यह परिवर्तन राशिचक्र को प्रभावित करते हैं। इसी कड़ी में 2 जून को बुध ग्रह अस्त होने वाले है, जो राशिचक्र पर प्रभाव डालेगा। बुध ग्रह वृषभ राशि में अस्त होंगे। इसके बाद बुध 29 जून को गोचर करेंगे। बुध की यह स्तिथि 3 राशि के लोगों के लिए मुश्किलें उत्पन्न करेगी। चलिए जानते है - 

तुला राशिफल 
(Tula Rashifal) 

बुध अस्‍त की वजह से तुला राशि के जातकों के जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। इन जातकों को कोई गुप्त रोग हो सकता है। साथ ही चोट लगने का भी भय बन रहा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखना जरुरी है। विरोधी परेशान करेंगे। बेवजह का खर्च बजट बिगाड़ सकता है। कर्ज ले सकते हैं। 

वृश्चिक राशिफल 
(Vraschik Rashifal) 

बुध का अस्‍त होना वृश्चिक राशि वाले लोगों की बड़ी हानि करवाएगा। इन जातकों को भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। इसके अलावा बनते हुए काम भी बिगड़ सकते है। मानसिक तनाव की स्तिथि बनी रहेगी। करियर में कई अड़चनें उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी से बहस होगी और सेहत बिगड़ सकती है। 

मीन राशिफल 
(Meen Rashifal) 

बुध ग्रह का अस्त होना मीन राशि के लोगों के जीवन में अशुभ प्रभाव लेकर आएगा। इन जातकों की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी। शनि की साढ़ेसाती भी है, जिससे कई समस्याएं रहेंगी। नौकरी और कारोबार में परिवर्तन के लिहाज से समय उचित नहीं है। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487