Logo
Devshayani Ekadashi Upay: इस वर्ष देवशयनी एकादशी 7 जुलाई 2024 बुधवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। साथ ही व्रत रखने पर ईश्वर जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते है। इस तिथि पर शुभ मुहूर्त में घर की कुछ जगहों पर तुलसी के पत्ते रखें।

Devshayani Ekadashi Tulsi Upay: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। प्रतिमाह दो एकादशी आती है, जिनका अपना-अपना अलग-अलग महत्त्व होता है। अभी आषाढ़ माह चल रहा है और इस माह आने वाली एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन संसार का संचालन करने वाले भगवान विष्णु 4 माह के लिए योग निद्रा में चले जाते है। इसके बाद प्रभु विष्णु भगवान देवउठनी एकादशी के दिन ही जाग्रत होते है। 

इस वर्ष देवशयनी एकादशी 7 जुलाई 2024 बुधवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। साथ ही व्रत रखने पर ईश्वर जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते है। इस तिथि पर शुभ मुहूर्त में घर की कुछ जगहों पर तुलसी के पत्ते रखें, जिससे जीवन में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में घर के कुछ हिस्सों को बेहद शुभ माना गया है। चलिए जानते है उनके बारे में विस्तार से - 

घर की इन जगहों पर रखें तुलसी के पत्ते

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन रसोई घर, पूजा का कमरा, घर की पूर्व दिशा, घर का अग्नि कोण और मुख्य द्वार पर तुलसी का पत्ता रखें। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही घर में बरकत आती है और भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। 

मां लक्ष्मी का प्रतीक होती है तुलसी 

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी स्वयं विराजमान रहती है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सदैव सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर में फैली नकारात्मकता का विनाश होता है। इसलिए इन्हें घर के इन प्रमुख स्थानों पर विराजमान करें।  

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487