Logo
Nag Panchami Ke Totke: सावन महीने के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी मनाई जाती है। इस वर्ष नागपंचमी 9 अगस्त 2024 शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान शिव, मां पार्वती के साथ-साथ नाग देवता की पूजा करने का विधान है।

Nag Panchami Ke Totke: सावन महीने के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी मनाई जाती है। इस वर्ष नागपंचमी 9 अगस्त 2024 शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान शिव, मां पार्वती के साथ-साथ नाग देवता की पूजा करने का विधान है। नागपंचमी के दिन नागदेवता की पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और सभी कार्य सिद्ध होते है। नागपंचमी के दिन धन बढ़ोतरी के लिए कुछ उपाय किये जा सकते है। चलिए जानते है उनके बारे में - 

नागपंचमी पर तिजोरी का उपाय
(Nag Panchami Par Tijori Ka Upay) 

नागपंचमी के दिन पूजा करने के पश्चात लाल कपड़े में बांधकर 5 सुपारी घर में रखी तिजोरी में रख देवें। इस सुपारी को एक साल के लिए यहीं रखा रहने दें। पूरे एक साल बाद जब अगली नागपंचमी आये तो सुपारी और कपड़ा बदल देवें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा परिवार पर बनी रहती है। 

नागपंचमी पर पीली कौड़ी का उपाय
(Nag Panchami Par Peeli Kodi Ka Upay) 

नागपंचमी के दिन पीली कौड़ी की पूजा अवश्य करें। पांच पीली कौड़ी को गाय के कच्‍चे दूध में कुछ देर भिगोने के बाद गंगाजल में स्वच्छ करें। इसके बाद घर में पैसे रखने वाली मुख्य जगह पर इन्हें रख देवें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे धन में हमेशा बढ़ोतरी होती है। 

नागपंचमी पर शंख पूजा का उपाय
(Nag Panchami Par Shankh Puja Ka Upay)

नागपंचमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। इस शंख को पूजा के बाद घर में पैसे रखने वाली मुख्य जगह पर रख देवें। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद घर के सभी सदस्यों पर बना रहता है। साथ ही जीवन के सभी कष्ट दूर होने लगते है। 

नागपंचमी पर चांदी के सिक्‍के का उपाय
(Nag Panchami Par Chandi Ke Sikke Ka Upay) 

नागपंचमी के दिन चांदी के सिक्‍के का उपाय लाभकारी सिद्ध होता है। इस दिन पूजा में चांदी के सिक्‍के को लाल रंग के धागे से बांधकर तिजोरी में रख देवें। ऐसा करने पर आपको कारोबार में फायदा दिखने लगता है। साथ ही धन में भी बढ़ोतरी होने लगती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487