Logo
Vastu Tips for Women: हर व्यक्ति अपने घर में स्वच्छ व सुखद वातावरण चाहता है। इसके लिए वह अलग-अलग तरह के उपाय था पूजा-पाठ करता है। घर-परिवार में सुख-शांति की कामना हर व्यक्ति की होती है।

Vastu Tips for Women: हर व्यक्ति अपने घर में स्वच्छ व सुखद वातावरण चाहता है। इसके लिए वह अलग-अलग तरह के उपाय था पूजा-पाठ करता है। घर-परिवार में सुख-शांति की कामना हर व्यक्ति की होती है। जब घर में शांति का माहौल रहता है तो एक विशेष सकारात्मक ऊर्जा का वास वहां होता है। ऐसा होने पर हर कार्य में मन लगता है और प्रसन्न भी रहता है। घर की शांति और सुख-समृद्धि में महिलाओं को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

घर की शांति के लिए महिलाओं के वास्तु टिप्स
(Ghar Ki Shanti Ke Liye Vastu Tips) 

  • - महिलाओं को कभी भी घर की स्वच्छता में काम आने वाले झाड़ू को पैर लगाने से बचना चाहिए। 
  • - महिलाओं को भोजन बनाने के बाद तवा, कढ़ाई अन्य बर्तन चूल्हे या गैस पर से हटा देने चाहिए। 
  • - महिलाओं को घर का कोई भी दरवाजा अपने पैर की मदद से नहीं खोलना चाहिए। 
  • - महिलाओं को भूलकर भी घर की दहलीज पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। 
  • - महिलाओं को रसोई घर में रात्रि सोने से पहले झूठे बर्तन अवश्य साफ कर देने चाहिए। 
  • - महिलायें ध्यान रखें, घर में स्तिथ शौचालय के दरवाजे को हमेशा बंद रखना चाहिए। 
  • - संध्या के समय घर आने वाले किसी भी व्यक्ति का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए। 
  • - महिलाओं को सप्ताह में एक बार घर के अन्दर समुद्री नमक से पोंछा जरूर लगाना चाहिए।
  • - महिलाओं को सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए, इससे घर में धन की बरकत होती है। 
  • - महिलायें विशेष ध्यान रखें, घर में छोटी या बड़ी कोई भी घड़ी को बंद न रहने दें। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रातःकाल व सूर्योदय से पहले घर में झाड़ू लगाना शुभ होता है। यदि यह कार्य आप सूर्यास्त के बाद करेंगे तो धन हानि होती है। इसके अलावा महिलाओं को अपने आभूषणों को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए, ऐसा करने से घर में शांति का वातावरण बना रहता है। 

5379487