Logo
Grah Gochar 4 June 2024: ज्योतिष विद्वान भी अपनी विद्या के इस्तेमाल से भाग्यशाली राशियों के बारे में बता रहे है, जिनके लिए 4 जून मंगलवार का दिन ख़ास रहने वाला है। इस दिन सूर्य, मंगल, बुध, गुरू, शनि और वरुण ग्रह एक साथ गोलाकार आकृति निर्मित कर रहे है।

Grah Gochar 4 June 2024: भारत के हर नागरिक की निगाहें 4 जून 2024 पर टिकी हुई है। इस दिन देश की 19वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव परिणाम सामने आने वाले है, जिनसे अगले 5 सालों के लिए देश का भविष्य किन हाथों में होगा, यह तय हो जाएगा। इसी बीच ज्योतिष विद्वान भी अपनी विद्या के इस्तेमाल से भाग्यशाली राशियों के बारे में बता रहे है, जिनके लिए 4 जून मंगलवार का दिन ख़ास रहने वाला है। इस दिन सूर्य, मंगल, बुध, गुरू, शनि और वरुण ग्रह एक साथ गोलाकार आकृति निर्मित कर रहे है। यह एक दुर्लभ संयोग है। इसके चलते ही 4 राशि के लोगों का भाग्य पूरी तरह बदलने वाला है। 

कुंभ राशिफल 
(Kumbh Rashifal) 

छह ग्रहों का महासंयोग निर्मित हो रहा है। इसके चलते कुम्भ राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस संयोग की वजह से कुंभ जातकों की आर्थिक स्तिथि में मजबूत परिवर्तन होगा। साथ ही ये जातक नया व्यापार करने की योजना बना सकते है। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा। नौकरी में बदलाव की योजना के सफल होने के चांस है। 

मिथुन राशिफल 
(Mithun Rashifal) 

04 जून से मिथुन राशि के लोगों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेगा। इन लोगों के अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। शेयर बाजार में निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे है। करियर में सफलता के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नौकरी कर रहे मिथुन के जातकों को प्रमोशन के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। परिवार के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। 

वृषभ राशिफल 
(Vrashabh Rashifal) 

छह ग्रहों का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के लिए 4 जून से खुशियों के द्वार खोलने वाला है। इनके प्रभाव से घर में संपत्ति या नए वाहन का आगमन होने की संभावना बन रही है। संतान की तरफ से खुशियां प्राप्त होने के योग है। खर्च कम होंगे और आमदनी बढ़ेगी। सेहत के लिहाज से समय बेहतर होगा। 

तुला राशिफल 
(Tula Rashifal) 

तुला राशि के जातकों के लिए छह ग्रहों का संयोग सकारात्मक रहेगा। इन जातकों के लिए जून माह बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी करने वाला साबित होगा। कारोबार में मुनाफे के योग बन रहे हैं। विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर होने लगेंगी। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलना शुरू हो जाएगा। कानूनी मामले फेवर में होंगे। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487