Logo
Jyeshtha Month 2024: कहा जाता है कि ज्येष्ठ माह में भगवान विष्णु और बजरंगबली की विधि-विधान और पूर्ण आस्था के साथ पूजा की जाए तो साधक को पूरा पुण्य मिलता है। हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार 24 May 2024 से ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो रही है।

Jyeshtha Month 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का तीसरा महीना ज्येष्ठ कहलाता है। यह महीना भगवान विष्णु और रामभक्त हनुमान जी को समर्पित है। कहा जाता है कि ज्येष्ठ माह में भगवान विष्णु और बजरंगबली की विधि-विधान और पूर्ण आस्था के साथ पूजा की जाए तो साधक को पूरा पुण्य मिलता है। हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार 24 May 2024 से ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो रही है। चलिए जानते है ज्येष्ठ माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 

ज्येष्ठ माह में क्या करना चाहिए? 
(Jyeshtha Maah me Kya Kare) 

  • - ज्येष्ठ महीने में साधक को अधिक से अधिक दान कर पुण्य अर्जित करना चाहिए। ऐसा करने से पूर्व में किये गए पाप खत्म होते हैं। 
  • - ज्येष्ठ महीने में पवित्र नदियों में स्नान कर शुभ फलों की प्राप्ति करनी चाहिए। ऐसा न कर सकें तो घर में ही साधा जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। 
  • - ज्येष्ठ महीने में गर्मी काफी अधिक रहती है। यही वजह है कि लोगों को इस महीने में जरूरतमंदों को जल, चप्पल और कपड़ों का दान करना चाहिए। 

ज्येष्ठ माह में क्या नहीं करना चाहिए? 
(Jyeshtha Maah me Kya Nahi Kare) 

  • - ज्येष्ठ महीने में तामसिक भोजन और मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इस माह में सिर्फ सात्विक भोजन खाना ही शुभ माना गया है। 
  • - ज्येष्ठ महीने में लोगों को दिन के समय सोने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। 
  • - ज्येष्ठ महीने में पेरेंट्स को बड़े पुत्र या पुत्री का विवाह नहीं करना चाहिए। कहते है ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में नेगेटिव परिणाम झेलने पड़ते है। 

ज्येष्ठ माह के व्रत और त्योहार
(Jyeshtha Maah ke Vrat Tyohar) 

  • - 26 मई 2024 को संकष्टी चतुर्थी मनाई जायेगी। 
  • - 28 मई 2024 को ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगलवार होगा। 
  • - 2 जून 2024 को अपरा एकादशी मनाई जायेगी। 
  • - 4 जून 2024 को मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, दूसरा बड़ा मंगल हैं। 
  • - 11 जून 2024 को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगलवार होगा। 
  • - 16 जून 2024 को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। 
  • - 18 जून 2024 को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा। 
  • - 22 जून 2024 को ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत भी रखा जाएगा। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487