Logo
Jyeshtha Purnima Lucky Rashi: वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून शनिवार के दिन पड़ रही है। इस दिन कई अद्भुत संयोग निर्मित हो रहे है। इन संयोगों का शुभ प्रभाव कई राशि के जातकों को सीधे तौर पर मिलने वाला है।

Jyeshtha Purnima Lucky Rashifal 2024: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा को विशेष महत्त्व दिया गया है। इस दिन गंगा स्नान करना और लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने का विधान है। ऐसा करने से साधकों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यही नहीं ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देवता की आराधना करना और उनके निमित्त व्रत रखना भी शुभ माना गया है। इसके अलावा शाम के समय में स्नान कर चन्द्रमा को अर्घ्य देने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। 

इसी कड़ी में वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून शनिवार के दिन पड़ रही है। इस दिन कई अद्भुत संयोग निर्मित हो रहे है। इन संयोगों का शुभ प्रभाव कई राशि के जातकों को सीधे तौर पर मिलने वाला है। चलिए जानते है उन किसमय वाली 3 राशियों के बारे में - 

वृषभ राशिफल 
(Vrashabh Rashifal) 

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बन रहे शुभ संयोगों का लाभ वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। इन राशि के जातकों के जीवन में चल रही मानसिक चिंता भी दूर होगी। साथ ही जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी और भाग्य का पूरा सहयोग मिलने वाला है। 

कर्क राशिफल 
(Kark Rashifal) 

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बन रहे शुभ संयोगों का लाभ कर्क राशि के जातकों को सीधे तौर पर प्राप्त होगा। इन जातकों को लंबे समय से चल रहे पैतृक विवाद में सफलता मिलने के योग बनेंगे। साथ ही कारोबार के लिए विदेश यात्रा के भी योग बनने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। 

धनु राशिफल 
(Dhanu Rashifal) 

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बन रहे शुभ संयोगों का लाभ कर्क राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। इन जातकों को अकस्मात बड़ा धन लाभ हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके हुए काम जल्दी-जल्दी पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएँगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487