Logo
Karva Chauth 2024 Unlucky horoscope: आज 20 अक्टूबर 2024, रविवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलायें इस पर्व को पति की लंबी उम्र की कामना हेतु और कुंवारी कन्यायाएं इस व्रत को सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए करती है।

Karva Chauth 2024 Unlucky horoscope: आज 20 अक्टूबर 2024, रविवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलायें इस पर्व को अपने पति की लंबी उम्र की कामना हेतु और कुंवारी कन्यायाएं इस व्रत को सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए करती है। ज्योतिष के अनुसार, आज करवा चौथ के दिन ही ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में विराजित होने वाले है। इसका 3 राशि के लोगों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव होगा। 

ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहों के सेनापति मंगल वृषभ और मेष राशि के स्वामी हैं। आज मंगल साल 2024 का अपना आखिरी गोचर करने वाले है। मंगल का यह गोचर आज दोपहर 2 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस गोचर के प्रभाव से राशिचक्र की सभी राशि के लोग प्रभावित होंगे, लेकिन 3 राशियों के लोग ऐसे है, जिन पर इसका नकारात्मक प्रभाव होने की प्रबल संभावना है। ये 3 राशियां है - वृषभ, कर्क और धनु। चलिए जानते है इन अभाग्यशाली राशियों के बारे में- 

वृषभ राशिफल -मंगल गोचर अक्टूबर 2024

करवा चौथ के दिन होने जा रहे है मंगल गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों को सावधान रहने की जरुरत है। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा चलते हुए कारोबार में व्यवधानों का सामना करना होगा। साथ ही सेहत से जुड़ी परेशानी भी चिंतित करेगी। 

कर्क राशिफल -मंगल गोचर अक्टूबर 2024

मंगल का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित करेगा। इन जातकों के करियर में चल रही तरक्की में अवरोध उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आर्थिक तंगी का भी प्रकोप झेलना पड़ सकता है। परिवार में बेवजह के लड़ाई-झगड़ों से बचने में ही भलाई रहेगी। 

धनु राशिफल -मंगल गोचर अक्टूबर 2024

मंगल का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए भी परेशानियां लेकर आएगा। इस राशि के विद्यार्थी जातक काफी परेशान होने वाले है। उनके लिए यह काफी कठिन समय रहने वाला है, असफलता हाथ लग सकती है। युवाओं को करियर में अवरोध और कारोबारियों को आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487