Logo
Karwa Chauth 2024 Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ पर कई सारे दुर्लभ राजयोग बनने जा रहे हैं, जिससे कई राशियों की महिलाओं को लाभ ही लाभ मिलेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Karwa Chauth 2024 Horoscope: सनातन धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पत की लंबी आयु और अच्चे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही, कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत कठोर व्रत में से एक माना जाता है, क्योंकि इस व्रत में पूरे दिन निर्जल रहा जाता है और रात्रि के समय चंद्रमा देखने के बाद ही व्रत खोला जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को है। ज्योतिष शास्त्र में इस साल का करवा चौथ का विशेष महत्व है, क्योंकि करवा चौथ के दिन कई सारे दुर्लभ योग बन रहे हैं। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ के दिन गजकेसरी योग, महालक्ष्मी के साथ शश योग, समसप्तक योग, बुधादित्य जैसे कई सारे राजयोग का निर्माण हो रहा है। इन योगों के बनने से करवा चौथ के दिन कुछ राशि के लोगों की किस्मत अचानक से बदल सकती है। तो आइए आज इस खबर में विस्तार से उन राशियों के बारे में जानेंगे। 

करवा चौथ पर ग्रहों की चाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर सूर्य और बुध दोनों तुला राशि में रहेंगे। इन दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ ही, शुक्र वृश्चिक राशि में आएंगे और गुरु के साथ मिलकर समसप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। साथ ही शनि देव भी अपनी राशि कुंभ में शश राजयोग बना रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, 19 अक्टूबर को चंद्रमा भी वृषभ राशि में गुरु के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। करवा चौथ पर इतना दुर्लभ योग पहली बार बन रहा है। जिसका प्रभाव राशियों पर बहुत ही ज्यादा पड़ने वाला है।

इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
 
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए करवा चौथ का दिन खास रहने वाला है। इन सभी योगों के बनने से वृषभ राशि वाले जातकों को सभी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। वृषभ राशि वाले लोगों पर बुध, शुक्र, शनि और मंगल ग्रह की विशेष कृपा बनी रहेगी। सुहागन महिलाओं को पति का भरपूर प्यार मिलेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि वाले जातको के लिए करवा चौथ का दिन बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। करवा चौथ के दौरान कन्या राशि वाले लोगों को हर क्षेत्र में सफलता हासि हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही, संतान की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पति का साथ मिलेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि वाले जातकों के लिए करवा चौथ का दिन काफी खुशनसीब रहने वाला है। मन में एकाग्रता बढ़ेगी। इसके साथ ही बौद्धिक क्षमता में विस्तार होगा। अपने बौद्धिक क्षमता से आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। वहीं शादीशुदा लोगों के लिए करवा चौथ बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- अगले 7 दिनों के बाद इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, गजकेसरी योग से मिलेगा जबरदस्त लाभ

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके संबंध में ज्यादा जानने के लिए किसी ज्योतिष से संपर्क करें।

5379487