Logo
Laddu Gopal Bhog: घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति है तो उसकी सेवा करना बेहद जरुरी होता है, वरना अशुभ परिणाम भुगतने पड़ सकते है। इसलिए लड्डू गोपाल की सेवा में उनकी मनपसंद चीजों को अर्पित करना चाहिए और मन से सेवा करनी चाहिए।

Laddu Gopal Bhog Niyam: हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग भगवान श्री कृष्ण को काफी मानते है। श्री कृष्ण के ही बालस्वरूप को लड्डू गोपाल के नाम से जानते है। अधिकांश सनातनी अपने घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति रखते है, जिसकी वे एक बच्चे की तरह सेवा करते है। कहते है यदि घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति है तो उसकी सेवा करना बेहद जरुरी होता है, वरना अशुभ परिणाम भुगतने पड़ सकते है। इसलिए लड्डू गोपाल की सेवा में उनकी मनपसंद चीजों को अर्पित करना चाहिए और मन से सेवा करनी चाहिए। लड्डू गोपाल जी को अधिकतर लड्डू का भोग लगाया जाता है, जोकि उन्हें बेहद पसंद आते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लड्डू गोपाल जी को हफ्ते के 7 दिन अलग-अलग चीजों का भोग लगाना चाहिए। चलिए जानते है इसके बारे में - 

सोमवार 
(Monday) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन लड्डू गोपाल जी को खीर का भोग लगाना शुभ माना गया है। इससे सेहत संबंधी परेशानी दूरी होती है। 

मंगलवार 
(Tuesday) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार के दिन लड्डू गोपाल जी को लाल रंग की चीज का भोग लगाना चाहिए। इससे मंगल दोष दूर होता हैं। 

बुधवार
(Wenesday) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन लड्डू गोपाल जी को साग रोटी का भोग लगाना शुभ माना गया है। इससे कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है। 

गुरुवार
(Thursday) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन लड्डू गोपाल जी को पीले रंग की चीजों का भोग लगाना शुभ होता है। इससे आर्थिक संकट दूर होता है। 

शुक्रवार
(Friday) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन लड्डू गोपाल जी को मिश्री मक्खन का भोग लगाना बहुत शुभ होता है। इससे सफलता के योग बनते है। 

शनिवार
(Saturday) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन लड्डू गोपाल जी को बताशे और खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए। इससे ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। 

रविवार
(Sunday) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन लड्डू गोपाल जी को पंचामृत का भोग लगाने से कृष्ण कृपा से जीवन में सुख-शांति का वास होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487