Logo
Shani Margi 2024: दिवाली का त्यौहार नजदीक है और इसके ठीक कुछ दिन बाद 15 नवंबर 2024, शुक्रवार को शनिदेव कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के मार्गी होने से राशिचक्र प्रभावित होगा, जिनमें से 4 राशियां ऐसी है, जिनका भाग्य उदय होने वाला है।

Shani Margi 2024: ज्योतिष के अनुसार शनिदेव कर्मफलदाता है। न्याय के देवता शनिदेव किसी के न होकर भी सभी के है। भले ही वह स्वभाव में कठोर है, लेकिन न्याय उचित ही जीव को उचित प्रतिफल या दंड देते हैं। कहते हैं, शनिदेव के क्रोध से व्यक्ति को राजा से रंक बनने में देर नहीं लगती। ये सब जानने के कारण ही हर व्यक्ति शनिदेव को प्रसन्न रखना चाहता है। दिवाली का त्यौहार नजदीक है और इसके ठीक कुछ दिन बाद 15 नवंबर 2024, शुक्रवार को शनिदेव कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के मार्गी होने से राशिचक्र प्रभावित होगा, जिनमें से 4 राशियां ऐसी है, जिनका भाग्य उदय होने वाला है। 

मेष राशिफल -शनि मार्गी 15 नवंबर 2024
(Mesh Rashifal Shani Margi 2024) 

शनि का मार्गी होना मेष राशि के जातकों के करियर में सफलता लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में इन जातकों की पकड़ मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बनेगी। कारोबारी जातकों को दोगुना मुनाफा हो सकता है। खर्च घटेंगे और कमाई बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में पकड़ मजबूत होगी। 

मिथुन राशिफल -शनि मार्गी 15 नवंबर 2024
(Mithun Rashifal Shani Margi 2024) 

शनि के मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। इन जातकों का स्वास्थय बेहतर बनेगा और शरीर एनर्जी से भरपूर होगा। पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है। प्रेम संबंधो में मधुरता आएगी। नौकरी में बदलाव के लिए अच्छा समय रहेगा। 

कन्या राशिफल -शनि मार्गी 15 नवंबर 2024
(Kanya Rashifal Shani Margi 2024) 

शनि देव के कुंभ राशि में मार्गी होने का लाभ कन्या राशि के जातकों को भी मिलेगा। इस राशि के कारोबारी जातकों को तमाम चुनौतियों के बावजूद सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक जीवन में मजबूती देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांचक यात्रा के योग बनेंगे। सेहत बिगड़ सकती है, उसका ख्याल रखना होगा। 

धनु राशिफल -शनि मार्गी 15 नवंबर 2024
(Dhanu Rashifal Shani Margi 2024) 

शनिदेव की कृपा से धनु राशि के जातकों के जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। नए काम की सफल शुरुआत कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। भाग्य का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। काम के लिए लंबी यात्राएं हो सकती है। धन की बचत होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487