Logo
Guru Pushya Yog October 2024: 'गुरु पुष्य योग' विवाह, नए व्यापार की शुरुआत, निवेश और किसी योजना को अनुकूल माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, 24 अक्टूबर 2024 गुरुवार को 'गुरु पुष्य योग' निर्मित हो रहा है, जो 3 राशियों के जातकों को जीवन में जबरदस्त धन लाभ होगा।

Guru Pushya Yog October 2024: ज्योतिष शास्त्र में 'गुरु पुष्य योग' को बेहद महत्वपूर्ण योग माना गया है। कहा जाता है कि, यह योग तभी बनता है, जब गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र में होते हैं। गुरु ग्रह और पुष्य नक्षत्र को धन, समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक कहा गया है। यही वजह है कि, दोनों के संयोग से बनने वाला यह योग जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होता है। 'गुरु पुष्य योग' विवाह, नए व्यापार की शुरुआत, निवेश और किसी योजना को अनुकूल माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, 24 अक्टूबर 2024 गुरुवार को 'गुरु पुष्य योग' निर्मित हो रहा है, जो 3 राशियों के जातकों को जीवन में जबरदस्त धन लाभ होगा। चलिए जानते है- 

वृषभ राशिफल -गुरु पुष्य योग 2024
(Vrashabh Rashifal Guru Pushya Yog)

गुरु पुष्य योग वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को अधिकारीयों से तारीफ मिलेगी। साथ ही कारोबारी जातकों को मुनाफे की उम्मीद है। गुरु पुष्य योग के दौरान वृषभ जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। नए कारोबार की शुरुआत करने का अच्छा समय है, जो भविष्य में मुनाफा देगा। विद्यार्थी जातकों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। 

कन्या राशिफल -गुरु पुष्य योग 2024
(Kanya Rashifal Guru Pushya Yog)

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य योग सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। इसके अलावा बिज़नेस में आमदनी बढ़ेगी, जिससे कमजोर चल रही स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से रुकी हुई डील्स फाइनल हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। 

मीन राशिफल -गुरु पुष्य योग 2024
(Meen Rashifal Guru Pushya Yog)

मीन राशि के जातकों को गुरु पुष्य योग के लाभ से आर्थिक फायदा मिलेगा। इन जातकों को व्यापार में धन लाभ के नए स्रोत मिलेंगे। इसके अलावा निजी जीवन में जीवनसाथी संग चल रहा तनाव भी हल होगा। लंबे समय से चल रहा रोग दूर हो सकता है। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487