Logo
Navpancham Yog Horoscope: शनि और सूर्य मिलकर तुला राशि में नवपंचम राजयोग निर्मित कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। इनमें से 3 राशियां ऐसी है, जिन्हें सूर्य और शनि के संयोग से बने नवपंचम राजयोग का जबरदस्त लाभ होगा।

Navpancham Yog Horoscope: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि में राशि परिवर्तन करता है। इसी कड़ी में बीते दिनों 17 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश किये थे। वहीं, कर्मफलदाता शनिदेव तुला राशि में पहले से ही पांचवे भाव में विराजमान हैं। शनि और सूर्य मिलकर तुला राशि में नवपंचम राजयोग निर्मित कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। इनमें से 3 राशियां ऐसी है, जिन्हें सूर्य और शनि के संयोग से बने नवपंचम राजयोग का जबरदस्त लाभ होगा। चलिए जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में- 

मेष राशिफल -नवपंचम राजयोग 2024
(Mesh Rashifal Navpancham Yog)

नवपंचम योग से मेष राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होगी। इन जातकों को करियर में आगे बढ़ने के नए-नए अवसर मिलेंगे। साथ ही मेहनत का पूरा फल मिलेगा और भाग्य साथ देगा। कारोबार में विस्तार की पूरी संभावना बन रही है। नई डील्स फाइनल होगी। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। 

वृषभ राशिफल -नवपंचम राजयोग 2024
(Vrashabh Rashifal Navpancham Yog)

वृषभ राशि के नौकरीपेशा जातकों को नवपंचम राजयोग के प्रभाव से प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। इन जातकों की आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक सुधार देखने को मिलेगा। धन निवेश का भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में सीनियर्स से तारीफें मिलेंगी। तरक्की के प्रबल योग है। 

तुला राशिफल -नवपंचम राजयोग 2024
(Tula Rashifal Navpancham Yog)

तुला राशि के लोगों के जीवन में नवपंचम राजयोग सकारातमक परिणाम लेकर आया है। इन जातकों के लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक तंगी दूर होती दिखाई देगी। बिज़नेस में धन लाभ के योग बन रहे है। किसी पुरानी बीमारी का अंत होगा और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487