Logo
Mercury Transit 2024: 14 जून की रात 11 बजकर 05 मिनट पर बुध वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां वह 29 जून तक विराजित रहेंगे। बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन राशिचक्र की 3 राशियों के लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा।

Budh ka Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि, तर्क और मित्रता के कारक ग्रह है। अभी वे वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन 14 जून की रात  11 बजकर 05 मिनट पर बुध वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां वह 29 जून तक विराजित रहेंगे। बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन राशिचक्र की 3 राशियों के लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा। चलिए जानते है उन तीन लकी राशियों के बारे में।  

वृषभ राशिफल 
(Vrashabh Rashifal) 

बुध गोचर का लाभ वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा। इन जातकों को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद मिलने के योग बन रहे है। लंबे समय से चल रही आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। 

कन्या राशिफल 
(Kanya Rashifal) 

बुध का मिथुन राशि में गोचर कन्या राशि के लिए सकारात्मक रहेगा। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही लंबे समय से अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे। कारोबार में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जो धनलाभ देगी। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे है। 

तुला राशिफल 
(Tula Rashifal) 

बुध का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को जबरदस्त फायदा करवाने वाला है। इन जातकों के आमदनी के नए स्रोत तैयार होंगे। आर्थिक स्तिथि पहले से बेहतर होगी। करियर और व्यापार के लिहाज से समय अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर बेस्ड है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487