Logo
Gajkesari Yog in Vrish Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति फिलहाल वृष राशि में विराजमान हैं। बीती 4 जून मंगलवार को सुबह 4 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश कर चुके है। इसके बाद अब 7 जून शुक्रवार को 7 बजकर 56 मिनट तक वे इसी राशि में रहेंगे।

Gajkesari Yog in Vrish Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति फिलहाल वृष राशि में विराजमान हैं। बीती 4 जून मंगलवार को सुबह 4 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश कर चुके है। इसके बाद अब 7 जून शुक्रवार को 7 बजकर 56 मिनट तक वे इसी राशि में रहेंगे। वृष राशि में गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हुआ है। यह राजयोग पूरे राशिचक्र को प्रभावित करेगा, जिनमे से 3 राशियों के अच्छे दिन आने वाले है। 

मेष राशिफल 
(Mesh Rashifal) 

वृष राशि में गुरु और चंद्र की युति से बने गजकेसरी राजयोग का लाभ मेष राशि के जातकों को मिलने वाला है। इन जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही मन में खुशी और दिमाग में शांति की अनुभूति होगी। आर्थिक स्तिथि मजबूत बनेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की भी संभावना है। आमदनी के नए अवसर उत्पन्न होंगे। खर्च बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों की तरफ जातकों का झुकाव भी बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। 

कन्या राशिफल 
(Kanya Rashifal) 

वृष राशि में गुरु और चंद्र की युति से बने गजकेसरी राजयोग का लाभ कन्या राशि के जातकों को भी मिल रहा है। इन जातकों के रुके हुए काम जल्दी जल्दी पूरे हो सकते है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है। नया वाहन अथवा कोई नई संपत्ति खरीदने के प्रबल योग बन रहे है। आर्थिक स्तिथि में पहले से अधिकसुधार अब दिखाई देगा। प्रेम जीवन जी रहे जातकों कीपरेशानियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। 

तुला राशिफल 
(Tula Rashifal)

चंद्रमा और गुरु की युति तुला राशि के लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाली है। इन जातकों के जीवन की सबसे बड़ी समस्या टल सकती है। करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापार कर रहे जातकों के कारोबार में विस्तार संभव है। यदि आप किसी बीमारी से परेशान चल रहे थे, तो उससे मुक्ति मिल सकती है। परिवार संग यात्रा के योग बन रहे है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487