Logo
Mangal Gochar 2024 : ज्योतिष के अनुसार मौजूदा समय में मंगल ग्रह मेष राशि में विराजमान है। आने वाली 12 जुलाई शुक्रवार को वह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां करीब वह 46 दिन तक प्रवास करेंगे और गुरु के साथ युति बनाएंगे।

Mangal Gochar 2024 : ज्योतिष के अनुसार मौजूदा समय में मंगल ग्रह मेष राशि में विराजमान है। आने वाली 12 जुलाई शुक्रवार को वह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां करीब वह 46 दिन तक प्रवास करेंगे और गुरु के साथ युति बनाएंगे। इसके बाद मंगल ग्रह 26 अगस्त सोमवार को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। लेकिन इससे पहले वृषभ राशि में डेढ़ महीने तक रहते हुए मंगल गुरु संग युति कर 6 राशियों का लाभ करवाने वाले है। चलिए जानते है कैसे - 

वृषभ राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Vrashabh Rashifal Mangal Gochar 2024) 

मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है। इसके शुभ प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। साथ ही क्रोध में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। खर्च बढ़ेंगे लेकिन साथ में आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। डेढ़ माह के भीतर कोई पारिवारिक यात्रा के भी योग बन रहे है। सेहत को नजरअंदाज करना महंगा पड़ेगा। वाहन दुर्घटना का भय रहेगा। 

सिंह राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Singh Rashifal Mangal Gochar 2024) 

मंगल गोचर सिंह राशि के जातकों को भी प्रभावित करेगा। इन जातकों को कारोबार में आ रही परेशनियों में राहत मिलेगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है। सुसराल पक्ष के लोगों से संबंध मजबूत होंगे। पिता के सहयोग से उलझे हुए काम सुलझेंगे। 

कन्या राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Kanya Rashifal Mangal Gochar 2024) 

मंगल का राशि परिवर्तन कन्या राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव उत्पन्न करेगा। इन जातकों की आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। 

वृश्चिक राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Vrashchik Rashifal Mangal Gochar 2024) 

मंगल का वृष में प्रवेश वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इन जातकों को नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते है। करियर में अच्छी ग्रोथ के लिए पार्टनर के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। कोई नया व्यापार शुरू कर सकते है। प्रॉपर्टी या फिर वाहन की खरीददारी कर सकते है। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। 

मकर राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Makar Rashifal Mangal Gochar 2024) 

मंगल का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। ये जातक अपने जीवन में नए मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। इनके साहस में बढ़ोतरी होगी। सटीक फैसले लेने की क्षमता का विकास होगा। व्यापार में स्तिथि लाभप्रद रहेगी। अधूरी पढ़ाई को पूरी करने की शुरुआत करें। 

मीन राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Meen Rashifal Mangal Gochar 2024) 

मंगल गोचर मीन राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। ये जातक करियर में सफलताएं प्राप्त करेंगे। आमदनी के नए अवसर पैदा होंगे। व्यापार में बड़ी डील मिलने से आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। परिवार के चल रहे विवाद दूर करने का सही समय है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487