Logo
Mars Transit Horoscope: ग्रहों के सेनापति मंगल राशि गोचर करने जा रहे है। वह 12 जुलाई 2024 शुक्रवार को अपने पहले घर को छोड़कर शुक्र के घर में प्रवेश करेंगे। यहां मंगल को देवगुरु बृहस्पति का सानिध्य 46 दिनों के लिए प्राप्त होगा।

Mars Transit Horoscope: ग्रहों के सेनापति मंगल राशि गोचर करने जा रहे है। वह 12 जुलाई 2024 शुक्रवार को अपने पहले घर को छोड़कर शुक्र के घर में प्रवेश करेंगे। यहां मंगल को देवगुरु बृहस्पति का सानिध्य 46 दिनों के लिए प्राप्त होगा।

Mangal Gochar Rashifal 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल राशि गोचर करने जा रहे है। वह 12 जुलाई 2024 शुक्रवार को अपने पहले घर को छोड़कर शुक्र के घर में प्रवेश करेंगे। यहां मंगल को देवगुरु बृहस्पति का सानिध्य 46 दिनों के लिए प्राप्त होगा। इसका अर्थ है कि आगामी 26 अगस्त तक मंगल ग्रह वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल का यह राशि परिवर्तन 5 राशि के जातकों का मंगल करने वाले है। चलिए जानते है उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में। 

वृष राशिफल -मंगल गोचर 2024 
(Vrashabh Rashifal Mangal Gochar 2024) 

मंगल गोचर वृष राशि के जातकों को शुभ फल देने वाला रहेगा। इन जातकों को मनमुताबिक नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। कारोबारी जातकों को उम्मीद से बेहतर धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इसके अलावा दांपत्य जीवन में मधुरता और प्रेम संबंध गहरे होंगे। 

सिंह राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Singh Rashifal Mangal Gochar 2024)

मंगल गोचर के शुभ प्रभाव से सिंह राशि के लोगों का कार्यक्षेत्र में साहस और पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सरकारी नौकरी का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। ठेकेदारी के कार्य से जुड़े हुए व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। मंगल गोचर के 46 दिनों की अवधि के दौरान नया वाहन और मकान खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। 

कन्या राशिफल -मंगल गोचर 2024 
(Kanya Rashifal Mangal Gochar 2024)

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर आर्थिक प्रगति करने वाला है। ये जातक धन-धान्य से भरपूर होने जा रहे है। नौकरीपेशा जातकों के पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कारोबारी जातकों को विदेशी निवेश या विदेशी कामकाज से सफलता मिलने के योग बनेंगे। साथ ही व्यापार का विस्तार भी होगा। इसके अलावा विद्यार्थी जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है, इसके लिए कड़े परिश्रम की जरुरत रहेगी। 

वृश्चिक राशिफल -मंगल गोचर 2024 
(Vrashchik Rashifal Mangal Gochar 2024)

मंगल स्वयं वृश्चिक राशि के स्वामी है। इसी के नाते मंगल का वृष राशि में गोचर सकारात्मक प्रभाव देने वाला होगा। वृश्चिक राशि के जातकों को मंगल गोचर के शुभ प्रभाव से सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इस गोचर अवधि के दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े जातकों को धन लाभ के योग निर्मित होंगे। गोचर अवधि में नया आवास और वाहन खरीद की भी प्रबल संभावना है। 

मीन राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Meen Rashifal Mangal Gochar 2024)

मीन राशि के जातकों पर मंगल गोचर का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। मंगल के प्रभाव से मीन जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के ऑफर प्राप्त हो सकते है। कारोबार में प्रगति के भी योग बन रहे है, इसके लिए आप नई योजना पर विचार करें। इसके अलावा कारोबार तरक्की के लिए विदेश जाने की आकांक्षा भी पूरी होगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है। 
 

5379487