Logo
Neem Karoli Baba Tips to Avoid Tension in Life: नीम करोली बाबा ने अपना संपूर्ण जीवन सरल और सादगी से जिया है। वे कहते थे कि, हर व्यक्ति के जीवन में छोटी-बड़ी परेशानियां आती है, लेकिन उन्हें स्वयं पर हावी नहीं होने देना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि, कोई टेंशन हमें देती है। इस स्तिथि से कैसे निपटना चाहिए? चलिए जानते है-

Neem Karoli Baba Tips : नीम करोली बाबा को कलयुग में हनुमान जी का अंश अवतार माना गया। बताया जाता है कि, बाबा नीम करोली हनुमान जी के परम भक्तों में से एक थे। न सिर्फ वे हनुमान भक्त थे बल्कि उनकी कृपा से कई सिद्धियों के स्वामी भी थे। नीम करोली बाबा ने अपने जीवनकाल के दौरान संसार को सदमार्ग पर चलने के प्रेरित किया। साथ ही कई ऐसे विचार दिए, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्हीं में से एक विचार है टेंशन मुक्त जीवन जीने का मूलमंत्र। आज इस लेख के माध्यम से हम बाबा नीम करोली के उस अहम सलाह आपको बता रहे है, जिसे अपनाने से जीवन में कोई भी टेंशन आप पर हावी नहीं होगी। 

नीम करोली बाबा ने अपना संपूर्ण जीवन सरल और सादगी से जिया है। वे कहते थे कि, हर व्यक्ति के जीवन में छोटी-बड़ी परेशानियां आती है, लेकिन उन्हें स्वयं पर हावी नहीं होने देना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि, कोई टेंशन हमें  देती है। इस स्तिथि से कैसे निपटना चाहिए? चलिए जानते है- 

नीम करोली बाबा का टेंशन मुक्त जीवन जीने का उपाय
(Neem Karoli Baba Ka Tension Mukt Rahne Ka Upay) 

नीम करोली बाबा कहा करते थे कि, ईश्वर की भक्ति ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिये हर तनाव को दूर किया जा सकता है। बाबा का मानना था कि, जब तक जीवन रहेगा, तब तक तनाव कभी खत्म नहीं होगा क्योंकि यह जीवन का अंग है। इसलिए यदि आप ईश्वर पर भरोसा करते है, तो अपनी सारी चिंताएं ईश्वर पर डाल देनी चाहिए। ..और यदि चिंता करते है, तो इससे आशय है कि, आप ईश्वर पर भरोसा नहीं रखते। ईश्वर भक्ति ही टेंशन मुक्त जीवन का एकमात्र उपाय है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487