Logo
Ekadashi in August 2024: सावन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष यह तिथि 16 अगस्त 2024 शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है।

Putrada Ekadashi Vrat 2024: सावन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष यह तिथि 16 अगस्त 2024 शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस व्रत का पालन करने से व्यक्ति को सुखी और समृद्ध जीवन प्राप्त होता है। पति-पत्नी इस व्रत को संतान प्राप्ति के लिए करते है। इस व्रत को साधने के कई नियम ज्योतिष विज्ञान में निहित है। चलिए जानते है उनके बारे में - 

पुत्रदा एकादशी व्रत नियम 2024
(Putrada Ekadashi Vrat Niyam) 

  • - पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन अपने मुख से अपशब्दों का इस्तेमाल भूल से भी नहीं करें। 
  • - पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन झूठ बोलने और क्रोध करने से स्वयं को सुरक्षित रखें। 
  • - पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन अपने मन में भगवान विष्णु को अधिक से अधिक ध्यान करें। 
  • - पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन सात्विक भोजन ग्रहण करें और अनाज के सेवन से बचें। 
  • - पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन मांस, मछली, प्याज, लहसुन, अंडे व शराब का सेवन नहीं करें। 
  • - पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन व्रती व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें लेकिन सिर धोने से बचें। 
  • - पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन फल और दूध से बने उत्पाद का सेवन ही करना चाहिए। 
  • - पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन पौधे पर से तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है।
  • - पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन तेल में प्रसाद नहीं पकाना चाहिए।
  • - पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और श्रीमद्भागवतम् पाठ करें। 

पुत्रदा एकादशी भगवान विष्णु मंत्र
(Putrada Ekadashi Vishnu Puja Mantra) 

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487