Logo
Raviwar Ke Upay: हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इन्हीं में से एक है रविवार जो सूर्यदेव को समर्पित किया गया है। सूर्यदेव की मौजूदगी इंसानी जीवन के लिए बेहद जरुरी होती है।

Raviwar Ke Upay: हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इन्हीं में से एक है रविवार जो सूर्यदेव को समर्पित किया गया है। सूर्यदेव की मौजूदगी इंसानी जीवन के लिए बेहद जरुरी होती है। सूर्य के प्रकाश के बिना इंसान अपने अस्तित्व की कल्पना भी नहीं कर सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन जन्मे लोगों को भाग्य का धनी माना जाता है। कहते है ऐसे लोगों को हर कार्य में मनमुताबिक सफलता प्राप्त होती है।

रविवार के स्वामी सूर्यदेव है और उन्हें भाग्य, सरकारी नौकरी, व शुभता का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार किसी भी यात्रा की शुरुआत यदि पूर्व दिशा की तरफ से की जाए तो वह सफल रहती है। यही नहीं सूर्य की आती हुई किरणों ने कुछ मांगा जाए तो वह इच्छा अवश्य पूरी होती है। इसके अलावा प्रेम में सफलता पाने के लिए रविवार के दिन सूर्यदेव की आराधना करनी चाहिए। चलिए जानते है भाग्य बदलने के लिए रविवार के कुछ उपाय - 

  • - रविवार के दिन तांबे या अन्य सिक्के को बहते पानी में प्रवाहित करने से भाग्य उदय होता है। 
  • - रविवार के दिन चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाने से सोया हुआ भाग्य साथ देने लगता हैं। 
  • - रविवार के दिन गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करने से भी भाग्य उदय होता है। 
  • - रविवार के दिन बहते जल में गुड़ और चावल प्रवाहित करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। 
  • - रविवार के दिन खासकर सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने से किस्मत आपका साथ देने लगती हैं। 
  • - रविवार के दिन हरिवंशपुराण का पाठ करने से घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। 

रविवार के दिन तांबे के दो बराबर टुकड़े लें, इनमें से एक को कोई संकल्प लेकर जल में प्रवाहित कर देवें। इस उपाय को करने से लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होने लगते है। इसके अलावा दूसरा तांबा का टुकड़ा हमेशा अपनी जेब में रखें। रोगमुक्त रहने के लिए तांबा या गेहूं दान करें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487