Logo
election banner
Samsaptak Yog Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगले 4 दिन बाद देव गुरु बृहस्पति और शुक्र ग्रह समसप्तक योग बना रहे हैं। इस योग के प्रभाव से चार राशियों को लाभ ही लाभ मिलेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsaptak Yog Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा के ठीक एक दिन बाद यानी 13 अक्टूबर को सुबह ही दैत्य गुरु शुक्र अपनी चाल में बदलाव करेंगे। धन, वैभव, आकर्षण, सुख-सुविधा और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र देव 13 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर तिला राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं देव गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, जब भी गुरु और शुक्र एक दूसरे सातवें स्थान पर होते हैं, तो उस समय समसप्तक योग का निर्माण होता है। यानी 13 अक्टूबर से 4 राशियों के जातकों की लाइफ बिल्कुल ही बदलने वाली है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

इन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वाले जातकों के लिए समसप्तक योग बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएंगी। वृषभ राशि वाले जातकों को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगाा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही, सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए समसप्तक योग अनुकूल साबित होगा। इस योग के बनने से आपको बहुत जल्द शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही, जीवन में नई खुशियों का आगमन भी हो सकता है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।

धनु राशि

समसप्तक योग से धनु राशि वाले जातकों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कारोबार के क्षेत्र में विस्तार होगा। नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही धन लाभ के भी योग बनेंगे। करियर से संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस योग के प्रभाव से आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सोचा हुआ कार्य पूरा होगा।

मकर राशि

अगले 4 दिन में मकर राशि वाले जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। साथ ही सभी तरह की बीमारियों से मुक्ति भी मिल जाएगी। जो लोग स्टॉक मार्केट में निवेश किए हैं, उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- साल 2025 तक इन राशियों के सुख-सौभाग्य में आएगी कमी, आज से मुंह मोड़ लेंगे गुरु बृहस्पति

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487