Logo
Sawan Dusra Somwar Tithi Shubh Muhurat or Puja Samay: सावन के दूसरे सोमवार के दिन भरणी नक्षत्र और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इस दिन गण्ड योग और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन शिवलिंग पूजा से पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, जो सुबह 04 बजकर 17 मिनट से लेकर 04 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

Sawan Dusra Somwar 2024: सावन के महीने में सोमवार की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस वर्ष सावन महीने में 5 सोमवार व्रत पड़ रहे है। पहला सोमवार 22 जुलाई को था, जो अब जा चुका है। लेकिन अब दूसरा सोमवार 29 जुलाई को आने वाला है। सावन के इस दूसरे सोमवार के दौरान कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिनमें शिव पूजा करने से और अधिक विशेष लाभ साधकों को प्राप्त होंगे। जानते है शुभ मुहूर्त और शुभ योगों के बारे में। 

सावन दूसरा सोमवार सही तिथि
(Sawan Dusra Somwar Tithi) 

इस वर्ष 2024 में सावन के दूसरे सोमवार के दिन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। यह तिथि सुबह से लेकर शाम 05 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। 

सावन दूसरा सोमवार शुभ मुहूर्त और योग
(Sawan Dusra Somwar Shubh Muhurat or Yog) 

सावन के दूसरे सोमवार के दिन भरणी नक्षत्र और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इस दिन गण्ड योग और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन शिवलिंग पूजा से पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, जो सुबह 04 बजकर 17 मिनट से लेकर 04 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृत काल का समय सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 07 बजकर 50 तक रहने वाला है। 

सावन दूसरा सोमवार कालसर्प दोष पूजा समय
(Sawan Dusra Somwar Kalsarp Dosh Puja Samay) 

सावन के दूसरे सोमवार के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए राहुकाल का सुबह 07:23 से सुबह 09:04 मिनट तक का समय शुभ रहेगा। 

सावन दूसरा सोमवार रुद्राभिषेक समय
(Sawan Dusra Somwar Rudrabhishek Samay) 

वैसे तो सावन के महीने में कभी भी भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जा सकता है। लेकिन रुद्राभिषेक के लिए सबसे उत्तम समय 'शिववास' का माना जाता है। ऐसे में सावन के दूसरे सोमवार के दिन शिववास सुबह से लेकर शाम 05 बजकर 55 मिनट तक रहने वाला है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487