Logo
Sawan Ka Chautha Somwar 2024: सावन महीने का चौथा सोमवार आज 12 अगस्त 2024 को है। इस वर्ष सावन में कुल 5 सोमवार व्रत रखे जाने है। आज चौथा सोमवार है और अंतिम सोमवार 19 अगस्त 2024 को रहेगा।

Sawan Ka Chautha Somwar 2024: सावन महीने का चौथा सोमवार आज 12 अगस्त 2024 को है। इस वर्ष सावन में कुल 5 सोमवार व्रत रखे जाने है। आज चौथा सोमवार है और अंतिम सोमवार 19 अगस्त 2024 को रहेगा। आज के दिन भगवान शिव के निमित्त व्रत रखें और विधिवत शिवालय जाकर प्रभु का अभिषेक करें और आराधना करें। ऐसा करने से साधकों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। आज के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान कुछ विशेष कार्य किये जा सकते है। जानते है सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त और शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय। 

सावन के चौथे सोमवार पर शुभ योग
(Sawan Somwar Shubh Yog 2024) 

आज 12 अगस्त 2024 सावन के चौथे सोमवार के दिन 2 शुभ योग बन रहे है। पहला शुक्ल योग और दूसरा ब्रह्म योग। साथ ही स्वाति नक्षत्र और विशाखा नक्षत्र समेत कई शुभ योगों का प्रभाव इस दिन रहेगा। इस दिन भद्रा का भी साया रहेगा।

  • सर्वार्थसिद्धि योग - 11 अगस्त सुबह 05:49 से 11 अगस्त सुबह 06:05 तक। 
  • शुक्ल योग - 11 अगस्त दोपहर 03:48 से 12 अगस्त शाम 04:25 तक। 
  • ब्रह्म योग - 12 अगस्त शाम 04:25 से 13 अगस्त शाम 04:33 तक। 
  • स्वाति नक्षत्र - 11 अगस्त सुबह 05:49 से 12 अगस्त सुबह 08:33 तक।
  • विशाखा नक्षत्र - 12 अगस्त सुबह 08:33 से 13 अगस्त सुबह 10:44 तक।

सावन के चौथे सोमवार पर शुभ-अशुभ मुहूर्त
(Sawan Somwar Shubh Ashubh Muhurat) 

  • अभिजीत मुहूर्त - सफर 12:06 से दोपहर 12:58 तक। 
  • अमृत काल - सुबह 01:08 से दोपहर 02:53 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:30 से सुबह 05:18 तक। 
  • राहू काल -  सुबह 07:42 से सुबह 09:19 तक।

सावन के चौथे सोमवार पर शिव पूजा के नियम
(Sawan Somwar Shiv Puja Niyam 2024) 

  • - सावन के चौथे सोमवार पर शिव पूजा में शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें। ऐसा करने से सेहत अच्छी बनी रहती है। 
  • - सावन के चौथे सोमवार के दिन शिवलिंग पर इत्र अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। इससे समाज में सम्मान बढ़ता है। 
  • - सावन के चौथे सोमवार के दिन शिवलिंग पर घी चढ़ाने से साधक की बुद्धि और विवेक का विकास होता है। 
  • - सावन के चौथे सोमवार के दिन शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाना शुभ होता है। इससे जातकों को मान-सम्मान मिलता है। 
  • - सावन के चौथे सोमवार के दिन शिवलिंग पर दही चढ़ाने से जीवन में धन, वैभव, सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487