Logo
Second Surya Grahan 2025 and Solar Eclipse Date In India Effects: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है। इससे पहले 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगा था, जो भारत में दृश्यमान नहीं रहा। जानते है दूसरे सूर्य ग्रहण का सूतक काल समय और प्रभाव-

Surya Grahan 2025, Solar Eclipse Date In India Effects :  ज्योतिष और वैज्ञानिक, दोनों ही दृष्टि से सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। ग्रहण कोई भी हो, दुनियाभर के देशों पर इसका प्रभाव अलग-अलग तरह से देखा जाता है। कहीं इसका प्रभाव सकारात्मक होता है तो कहीं नकारात्मक। विज्ञान के अनुसार, ग्रहण होना एक अशुभ घटना है। कई वर्षों में लगने वाले सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी का एक भाग पूरी तरह अंधेरे में डूब जाता है। यह वो समय होता है, जब चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे निकट होता है। इस दौरान सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते है। जानते है अब अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा- 

कब लगेगा साल 2025 का दूसरा ग्रहण
(Kab Lagega Saal Ka Dusra Surya Grahan)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इससे पहले 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगा था, जो भी भारत में दृश्यमान नहीं रहा। 

सूर्य ग्रहण का समय 
(Surya Grahan Time) 

सूर्य ग्रहण की शुरुआत 21 सितंबर रात्रि 11 बजे होगी। वहीं समापन 22 सितंबर सुबह 3:24 पर होगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट की रहेगी। 

सूतक काल का प्रभाव
(Surya Grahan Sutak Kal Effect)

21 सितंबर को लगने जा रहे साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होगा। यह भारत में दृश्यमान नहीं होने की वजह से यहां कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन आपको बता दे, सूर्य ग्रहण का सूतक काल 9 से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। 

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण अमेरिका, समोआ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी और अटलांटिक महासागर जैसे क्षेत्रों में देखा जाएगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487