Logo
Shani Vakri and Budh Gochar 2024: 29 जून 2024 शनिवार की दोपहर को बुध ग्रह गोचर करने जा रहे है। बुध इस दौरान चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के कुछ घंटों के बाद ही कर्मफलदाता शनिदेव भी कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे।

Budh Gochar 2024 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। इसका प्रभाव पूरे राशिचक्र पर होता है। इसी कड़ी में 29 जून 2024 शनिवार की दोपहर को बुध ग्रह गोचर करने जा रहे है। बुध इस दौरान चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के कुछ घंटों के बाद ही कर्मफलदाता शनिदेव भी कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में एक ही दिन बुध का गोचर और शनि की वक्री चाल 4 राशियों को प्रभावित करने वाली है। 

इन राशि वालों के लिए होगी मुश्किलें 

मेष राशिफल : शनि की वक्री चाल और बुध का गोचर मेष राशि के जातकों को आर्थिक हानि दे सकता है। इन जातकों के खर्चों में अनाप-शनाप बढ़ोतरी होगी। कमाई से अधिक खर्च होने की संभावना है। ऐसी स्तिथि में आर्थिक तंगी का सामना करना होगा। कोई भी बड़े फैसले पर दिमाग से विचार करें। 

कर्क राशिफल : चंद्र की राशि कर्क पर भी बुध गोचर और शनि की वक्री चाल का असर देखने को मिलेगा। इन जातकों को करियर में कई चुनौतियां झेलनी पड़ेगी। कारोबार में धन हानि होने की संभावना बन रही है। कर्ज के जाल में उलझ सकते है। बनते हुए काम बिगड़ेंगे, इसलिए धैर्य का परिचय देवें। 

सिंह राशिफल : बुध गोचर और शनि की वक्री चाल की वजह से सिंह राशि वालों को संभलकर चलना होगा। इन जातकों को कई काम ठीक लगेंगे, लेकिन उनमें बीच में कोई परेशानी आ सकती है। आर्थिक तंगी से जूझना पड़ेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। नेगेटिव विचारों से खुद को दूर रखने का प्रयास करें। 

तुला राशिफल : शनि की वक्री चाल और बुध का राशि परिवर्तन घर के बड़े सदस्यों की सेहत बिगाड़ेगा। छोटी-छोटी समस्याएं अस्पताल के चक्कर लगवा सकती है। आपकी तरक्की में कई बाधाएं आने की संभावना है। किसी से बात करते समय स्वविवेक से सोचें, अन्यथा आपकी वाणी किसी को आहत करेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487