Logo
Saturn Retrograde 2024: शनिदेव को ज्योतिष में क्रूर ग्रह माना गया है। कहा जाता है शनिदेव कर्मफलदाता है और इनकी नजर जातकों को बहुत कष्ट देती है। ज्योतिष के अनुसार मौजूदा समय में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है।

Saturn Retrograde 2024: शनिदेव को ज्योतिष में क्रूर ग्रह माना गया है। कहा जाता है शनिदेव कर्मफलदाता है और इनकी नजर जातकों को बहुत कष्ट देती है। ज्योतिष के अनुसार मौजूदा समय में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। शनि यहां वक्री चाल चल रहे है। शनि 29 जून को वक्री हुए थे और 15 नवंबर 2024 तक वक्री रहेंगे। इस दौरान शनिदेव की कृपा 5 राशियों पर विशेष रूप से रहेगी। चलिए जानते है कौनसी है वो 5 राशियां - 

मेष राशिफल -शनि वक्री 2024 
(Mesh Rashifal Shani Vakri) 

शनि की वक्री चाल मेष राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी करेगी। साथ ही इनके इनकम के नए स्रोत बनेंगे। इसके अलावा करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी मिल सकती है या फिर मौजूदा जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। धन निवेश से बड़ा लाभ होगा। 

वृषभ राशिफल -शनि वक्री 2024
(Vrashabh Rashifal Shani Vakri) 

शनि की उल्टी चाल वृषभ राशि के जातकों को हर कदम पर सफलता दिलाएगी। इन जातकों की आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही ऊंचा पद भी समाज में प्राप्त होगा। इसके अलावा सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को भी कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। नवंबर तक कुछ बड़ा अच्छा हो सकता है। 

मिथुन राशिफल -शनि वक्री 2024 
(Mithun Rashifal Shani Vakri) 

शनि की वक्री चाल के प्रभाव से मिथुन राशि के लोगों की किस्मत का उन्हें भरपूर साथ मिलेगा। यह समय इनके लिए अच्छा रहेगा। साथ ही लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होने की संभावना है। नौकरी में बदलाव की योजना भी सफल रहेगी। इन जातकों को नवंबर से पहले विदेश जाने के योग बन रहे है। 

तुला राशिफल -शनि वक्री 2024 
(Tula Rashifal Shani Vakri) 

तुला राशि वाले जातकों को शनि की वक्री चाल का शुभ फल मिलेगा। इन जातकों के जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। साथ ही आमदनी में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में काम से संतुष्टि मिलेग। कारोबार में धन लाभ होने की उम्मीद है। नया वाहन था भवन खरीदने के भी योग बन रहे है। 

धनु राशिफल -शनि वक्री 2024 
(Dhanu Rashifal Shani Vakri) 

धनु राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। इन जातकों को शनि की वक्री चाल के प्रभाव से करियर में बड़ी सफलताएं मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ भरपूर मिलेगा। इसके अलावा आर्थिक स्तिथि में भी मजबूती देखने को मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। 

5379487