Logo
Shardiya Navratri 2024: सनातन धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व माना गया है। यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। पंचांग के अनुसार हर साल दो नवरात्रि आती है, इसमें एक है चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि।

Shardiya Navratri 2024: सनातन धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व माना गया है। यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। पंचांग के अनुसार हर साल दो नवरात्रि आती है, इसमें एक है चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन 9 दिनों में भक्त विधिवत पूजा करते है और उपवास रखते है। 

कब है शारदीय नवरात्रि 2024? 
(Shardiya Navratri 2024 Date)

पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024, सुबह 12 बजकर 19 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 4 अक्टूबर 2024, सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर गुरूवार से 12 अक्टूबर शनिवार तक रहेगी। 

शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2024 
(Shardiya Navratri 2024 Kalash sthapana Muhurat)

पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जायेगी। इस वर्ष घट स्थापना अथवा कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। 

कब है शारदीय दुर्गा अष्टमी 2024? 
(Shardiya Durga Ashtami 2024 Date)

पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल तिथि के दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। इस साल दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के दिन पड़ेगी। 

कब है शारदीय दुर्गा महानवमी 2024? 
(Shardiya Durga Maha Navami 2024 Date)

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष महानवमी 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। नवमी का हवन 12 अक्टूबर, शनिवार को किया जाएगा। 

शारदीय नवरात्रि 2024 कैलेंडर 
(Shardiya Navratri 2024 Calendar)

  • - नवरात्रि के पहले दिन 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार को मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना होगी। 
  • - नवरात्रि के दूसरे दिन 4 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जायेगी। 
  • - नवरात्रि के तीसरे दिन 5 अक्टूबर 2024, शनिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा की जायेगी। 
  • - नवरात्रि के चौथे दिन 6 अक्टूबर 2024, रविवार को मां कूष्मांडा की पूजा की जायेगी। 
  • - नवरात्रि के पांचवे दिन 7 अक्टूबर 2024, सोमवार को मां स्कंदमाता की पूजा की जायेगी। 
  • - नवरात्रि के छठे दिन 8 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मां कात्यायनी की पूजा की जायेगी। 
  • - नवरात्रि के सातवें दिन 9 अक्टूबर 2024, बुधवार को मां कालरात्रि की पूजा की जायेगी। 
  • - नवरात्रि के आठवें दिन 10 अक्टूबर 2024, गुरुवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जायेगी। 
  • - नवरात्रि के नौवें दिन 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को मां महागौरी की पूजा की जायेगी। 
  • - इसके पश्चात विजयदशमी यानी दशहरा 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को दुर्गा विसर्जन होगा। 
5379487