Logo
Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख, ऐश्वर्य और भोग-विलास का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में शुक्र ग्रह जल्द तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे तीन राशियों की लॉटरी लग सकती है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shukra Gochar 2024 in Tula Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं। राशियों के परिवर्तन करने से पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। बता दें कि धन, सुख, सुविधा और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते हैं। इस समय दैत्य गुरु शुक्र कन्या राशि में विराजमान हैं और 18 सितंबर को दोपहर 2 बजे कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह को तुला राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों जबरदस्त लाभ होने वाला है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन से कारोबार में लाभ ही लाभ मिलेगा। शुक्र गोचर के दौरान आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको बहुत जल्द सफलता मिलने वाली है। किसी बड़े अधिकारी का साथ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग वैवाहिक जीवन जी रहे हैं उनके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

मकर राशि

शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से मकर राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जो लोग कारोबार रहे हैं उनको दोगुने मुनाफे का संकेत बहुत जल्द मिल सकता है। व्यापार के संबंध में किसी बड़े व्यापारी से मुलाकात हो सकती है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। कारोबार में पिता जी का सहयोग मिलेगा। साथ ही पिता के सहयोग से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। उस नए कार्यों में बहुत जल्द सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं रहने वाला है। कुंभ राशि वाले लोगों का भाग्य का साथ मिलने वाला है। साथ ही धन के क्षेत्र विस्तार होने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही सारी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर का साथ मिलेगा। आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- 5 दिन बाद दैत्य गुरु शुक्र करेंगे चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487