Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शनिवार 14 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक के हिसाब से जानिए आज का राशिफल।

14 September ka Ank Rashifal: आज 14 सितंबर 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (14/09/2024, 1+4+9+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 14 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। परिवार में भी आज के दिन खुशहाली रहेगी। भाग दौड़ में दिन कब बीत जाएगा, आपको पता नहीं चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही आज के दिन आप लोग अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करें। घर परिवार में धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर भी अच्छा रह सकता है। वहीं पर आज के दिन वरिष्ठ आपकी तारीफ करेंगे। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी असमंजस में फंस सकते हैं। परिवार को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन कोशिश करें कि हर एक चीज को सही तरह से सही दृष्टि से देखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। घर परिवार में बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
लकी नंबर: 80,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में परिवार भी आपका साथ देगा। अगर मेहनत कर रहे हैं तो, उसका फल आज आपको मिल सकता है। वहीं पर आज के दिन आप लोग कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार को भी समय देने की कोशिश करें। यात्रा पर आप मित्रों के साथ जा सकते हैं। वहीं पर स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
लकी नंबर: 22,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार में सतर्कता बरतने की आवश्कता है। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। वहीं पर आज स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज प्रेमी के साथ थोड़ा समय बिताएंगे। धन से संबंधित परेशानियां भी आज समाप्त होगी।
लकी नंबर: 55,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में दिन अच्छा गुजरेगा। भाग दौड़ भी लगी रह सकती है। वहीं पर आज अपना कार्य भी पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं पर प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। घर परिवार में धन से संबंधित चीजों को लेकर के तनाव हो सकता है।
लकी नंबर: 32,      शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। मानसिक तनाव से बचकर के चलिए, वाणी पर नियंत्रण रखिए। आज थोड़े कार्य आपके अधूरे छूट सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी से यात्रा करते समय नोक झोक हो सकती है। साथ ही धन की स्थिति सामान्य रहेगी। 
लकी नंबर: 46,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में लाभकारी साबित होगा। धन से संबंधित आज आपकी परेशानियां समाप्त हो जाएगी। वहीं पर आज के दिन आप लोगों के जीवन में घर संबंधित रिश्तो में भी मधुरता आएगी। अगर लंबे समय से आपके घर परिवार में क्लेश चल रहा था तो, वह भी ठीक होगा। प्रेमी का साथ मिलेगा।
लकी नंबर: 15       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए आप काफी हद तक फॉक्स रहेंगे। वहीं पर सारे काम निपटाने की कोशिश भी करेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 33       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आज स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। कोई नया कार्य आप कर सकते हैं। 
लकी नंबर: 22      शुभ रंग:  चैती

5379487