Logo
अंक शास्त्र के अनुसार सोमवार 16 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

16 September ka Ank Rashifal: आज 16 सितंबर 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (16/09/2024, 1+6+9+2+0+2+4=24) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 (2+4=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 16 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं पर जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए खुशखबरी आ सकती है। आज पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 26,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज के दिन आपको कर्ज देने से बचना चाहिए। वहीं पर आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के अनुकूल रहेगा और धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। वहीं पर आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास अवश्य करेंगे।
लकी नंबर: 85,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होने की संभावना है। धन को लेकर के बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज के दिन आपका मानसिक तनाव दूर होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर: 20,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी परंतु अनावश्यक धन खर्च न करें। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है, जिसके चलते आपका कार्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। वहीं पर आज घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 55,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का भागदौड़ की वजह से व्यस्त रहेगा। जिसकी वजह से आप अपने कार्य को अच्छे से नहीं कर पाएंगे। वहीं पर आज के दिन कोशिश करें कि अपनी संतान के साथ समय व्यतीत करें। वहीं पर आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देकर के चलें और धन अधिक खर्च होने की संभावना भी है।
लकी नंबर: 32,      शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार में समय कम देने के कारण परिवार के कुछ सदस्य आपसे निराश हो सकते हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। आज कुछ कार्य में फंस सकते हैं, जिसकी वजह से आपके बाकी के कार्य अधूरे रह सकते हैं।
लकी नंबर: 46,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 15       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा। आज कुछ नई योजनाओं के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। वहीं पर जीवनसाथी का भी बढ़चर कर आपके साथ सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ रहेगा। साथ ही आज धन खर्च होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 33       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। आज के दिन आप अधूरे काम भी निपटा सकते हैं। धन अधिक खर्च हो सकता है। इसलिए धन का ध्यान रख कर चलें। सगे संबंधियों के साथ समय बिता सकते हैं।
लकी नंबर: 22      शुभ रंग:  चैती

5379487