Logo
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 2 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

2 October ka Ank Rashifal: आज 2 अक्टूबर 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (02/10/2024, 2+1+0+2+0+2+4=11) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 11 (1+1=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 2 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज रुके हुए काम आपके संपन्न होंगे। जिसकी वजह से आज का दिन आप अच्छे से एंज्वॉय कर पाएंगे। छात्रों से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 30,      शुभ रंग:  चैती

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए आप काफी हद तक एक्टिव रहेंगे। धन की स्थिति भी पहले से सुधार में आएगी। वहीं पर सारे काम निपटाने की भी कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा। 
लकी नंबर: 18,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में लाभकारी साबित होगा। आज के दिन रिश्तो में अगर दरार थी तो, उससे भी आपको राहत मिलेगी। कहीं से धन लौट कर के आएगा, जिसकी वजह से आप लोग धन से संबंधित परेशानियों को समाप्त पाएंगे। आज के दिन आप लोगों के जीवन में घर संबंधित रिश्तो में भी मधुरता आएगी। स्वास्थ्य आप लोगों का बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 60,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। लेकिन मानसिक तनाव से बचकर के चलिए। आज थोड़े कार्य आपके अधूरे छूट सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा में लाभ मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 5,        शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ लगी रहेगी। आज धन से संबंधित चीजों को लेकर के तनाव मुक्त महसूस करेंगे वहीं पर आज अपना कार्य भी पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी कमजोरी महसूस होगी। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 47,      शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार में तरक्की प्राप्त करने की संभावना है। वहीं पर आज स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा। अगर अगर आपके और आपके प्रेमी के बीच में कोई भी अनबन हो रही थी तो, वह दूर होगी। ऊर्जावान रहेंगे। धन से संबंधित परेशानियां भी आज समाप्त होगी।
लकी नंबर: 20,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। धन खर्च होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में अगर मेहनत कर रहे हैं तो, उसका फल आज आपको मिल सकता है। यात्रा आपकी परिवार के साथ हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन खाने पीने का ध्यान रखें। धन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। 
लकी नंबर: 8     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मिला जुला रहने वाला है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। वरिष्ठ आपकी तारीफ करेंगे। घर परिवार में बच्चों के साथ समय बिताएंगे। आज आप मन लगा करके कामकाज करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन को अच्छा बनाने के लिए बड़ों का आशीर्वाद जरूरी है।
लकी नंबर: 77    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। भाग दौड़ भरा दिन रहेगा। लड़ाई झगड़े से बचकर के रहें। घर परिवार में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। धन आने की संभावना भी है।
लकी नंबर: 93      शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487