Logo
अंक शास्त्र के अनुसार मंगलवार 24 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

24 September ka Ank Rashifal: आज 24 सितंबर 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (24/09/2024, 2+4+9+2+0+2+4=23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 (2+3=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 24 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में सफलता लेकर के आएगा। आज के दिन परिवार को लेकर भी चिंतित रह सकते हैं। वहीं पर आज के दिन रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। रुका हुआ धन वापस लौट के आएगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 13,      शुभ रंग:  हल्का पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। किसी खास व्यक्ति के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार में आज कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आज धन खर्च भी होने की संभावना है।
लकी नंबर: 7,     शुभ रंग:  पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। परिवार अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के चिंताएं समाप्त होंगी। वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। प्रेमी के साथ यात्रा का लाभ मिलेगा।
लकी नंबर: 8,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने भी जा सकते हैं। पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 77,        शुभ रंग:  हल्का चैती

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। प्रेमी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं पर स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां हल होंगी। स्वास्थ्य को ध्यान देकर के चलें। वहीं पर धन की चिंताएं भी समाप्त होगी। आज परिवार का साथ बना रहेगा। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा। हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 1,      शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार को लेकर भी आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं पर आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए भी चिंताजनक हो सकता है। धन अधिक खर्च होने के कारण धन से संबंधित भी परेशानियां आ सकती हैं। प्रेमी का साथ मिलेगा।
लकी नंबर: 10,     शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। फिर भी आज के दिन आप लोग किसी से विवाद करने से बचें। आज का दिन आप अपनी किसी खास दोस्त के साथ समय बिता सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करेंगे। आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 66       शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यवहार अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कुछ चीज आपको कार्य करने में असफल बना सकती है। आपका व्यवहार दूसरों से आज के दिन खराब हो सकता है। इसलिए आज के दिन आप अपने व्यवहार को ठीक रखें। स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा। वहीं पर आज परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर: 35     शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आज आपके कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ऊर्जावान रहेगा। वहीं पर आज के दिन आप लोग पैसे कमाने में भी सफल रहेंगे। जिसकी वजह से घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा
लकी नंबर: 52      शुभ रंग:  हल्का हरा

5379487