Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शुक्रवार 27 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

27 September ka Ank Rashifal: आज 27 सितंबर 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (27/09/2024, 2+7+9+2+0+2+4=26) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 26 (2+6=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 27 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आज आप व्यापार में तगड़ा लाभ कमा सकते हैं। नौकरी करने वालों का दिन अच्छा गुजरेगा। रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज के दिन धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अपने पार्टनर के साथ समय अच्छा बिता सकते हैं। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 25,      शुभ रंग:  लाल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर कुछ चीज आज हल हो सकती हैं। आपके कार्यक्षेत्र में जिस वजह से आपकी जो अभी तक दुविधाई थी मन में, वह भी हल हो जाएगी। वहीं पर स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ा सकारात्मक सोच रखने की आवश्यकता है। आज प्रेमी के साथ थोड़ा समय जरूर बिताएं। यह आपकी सेहत पर एक बेहद ही अच्छा प्रभाव डालेगा। वहीं पर धन को लेकर की स्थिति थोड़ी सी गंभीर हो सकती है, मगर आपके अनुसार चीज बेहतर भी हो जाएंगे।
लकी नंबर: 10,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। पहले से जो भी आपके स्वास्थ्य को लेकर के चिंताएं थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा की संभावना है। इसलिए आज के दिन कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आज अपने लाइफ पार्टनर से भी अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं।
लकी नंबर: 32,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहने की संभावना है। वहीं पर आज के दिन आपको किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है, परंतु आज के दिन आप अपने काम पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेमी के ऊपर धनखर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 40,        शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। वहीं पर आज स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां भी हल होंगी। धन की चिंताएं भी आज समाप्त होगी। धन खर्च होने की संभावना है। लेकिन तनाव की कोई जरूरत नहीं है। धन वापस भी आपके पास आएगा। आज परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। जिसकी वजह से आज का दिन आपका हंसी खुशी माहौल में बीतेगा।
लकी नंबर: 88,      शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी वालों को भी फायदा होने की संभावना दिख रही है। वहीं पर छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। आज के दिन आप लोग कोई नया कार्य भी कर सकते हैं। जिसकी वजह से आप खुश रहेंगे।
लकी नंबर: 75,     शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। आप आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। अगर आपको पहले से कोई चिंता थी, तो वह आज के दिन समाप्त हो जाएगी। प्रेमी के साथ समय बिता सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 16      शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है आज किसी कार्य को लेकर के लापरवाही हो सकती है स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चले वहीं पर किसी तरह की चिंता आपको सता रही है तो उसका हल ढूंढने की कोशिश करें वहीं पर आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं इसकी वजह से आपका मन भी हल्का होगा
लकी नंबर: 16    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का तार चढ़ाव भरा रहेगा आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है जिसके कारण आप लोग थकावट का शिकार भी हो सकते हैं वहीं पर आज कोशिश करें कि अपने परिवार को थोड़ा समय दें और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चले धन की स्थिति सामान्य रहेगी परंतु घर में खुशी का माहौल रहेगा
लकी नंबर: 20      शुभ रंग:  हल्का हरा

5379487