Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शनिवार 7 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

7 September ka Ank Rashifal: आज 7 सितंबर 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (07/09/2024, 7+0+9+2+0+2+4=24) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 (2+4=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 7 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की ऊर्जावान रहेगा। वहीं पर आज के दिन आप लोग पैसे कमाने में भी सफल रहेंगे। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग:  हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कुछ चीज आपको कार्य करने में असफल बना सकती है। आपका व्यवहार दूसरों से आज के दिन खराब हो सकता है। कोशिश करें कि अपना व्यवहार ठीक रखें। स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा। वहीं पर आज परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर: 8,     शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। परिवार को लेकर परिवार में शांति रहेगी। वहीं पर आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आज का दिन आप अपनी किताबों के साथ या किसी अन्य कार्य के साथ बिता सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। साथ ही आज आप कोशिश भी करेंगे क्या आप आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 56,      शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पर आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए भी चिंताजनक हो सकता है। कोशिश करें कि अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें और बाहर का ना खाए पिए। वहीं पर धन अधिक खर्च होने के कारण धन से संबंधित भी परेशानियां आ सकती है। आज आप लोग अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ समय बिताने का समय अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 45,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहने वाला है। आज आपको भगवान गणेश जी का आशीर्वाद मिलेगा। जिसके वजह से आपके स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां हल होंगी। वहीं पर धन की चिंताएं भी समाप्त होगी। लेकिन आज के दिन ज्यादा धन खर्च करने से बचें। आज परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार के साथ समय भी बीतेगा हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। फालतू की बातों से बचकर के रहें। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 87,      शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का मिराजुला रहेगा। परिवार भी आपका साथ देगा। वहीं पर आज आपको किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है। लेकिन आप काम पर भी ध्यान दे पाएंगे। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 23,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के जितनी चिंताएं थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 11       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। व्यपार में आपको तगड़ा लाभ होने की संभावना है। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही आज धन खर्च भी होने की संभावना है।
लकी नंबर: 3       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में सफलता लेकर आएगा। वहीं पर आजाद हुए कार्य भी पूरे होंगे रुका हुआ धन वापस लौट के आएगा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें परिवार वालों को समय दें।
लकी नंबर: 25      शुभ रंग:  चैती

5379487