Logo
अंक शास्त्र के अनुसार मंगलवार 8 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

8 October ka Ank Rashifal: आज 8 अक्टूबर 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (08/10/2024, 8+1+0+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनिदेव हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 8 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। पहले से जो कार्य आपके अधूरे चल रहे थे, वह पूरे होंगे। आज के दिन आप लोग ऊर्जावान रहेंगे, परंतु ज्यादा कार्य करने के चलते आप थकावट भी महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की स्थिति बेहतर होगी। मां का प्रेम मिलेगा और परिवार का सहयोग भी मिलेगा।
लकी नंबर: 30,      शुभ रंग:  ग्रीन

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए आप काफी हद तक एक्टिव रहेंगे। वहीं पर सारे काम निपटाने की भी आज आप कोशिश करेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं पर धन की स्थिति भी पहले से सुधार में आएगी।
लकी नंबर: 67,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों के लिए मिला जुला रहेगा। वहीं पर आज कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज अपने आप के लिए समय निकालने का प्रयास करें। वहीं पर माता का सम्मान करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन  की स्थिति की बेहतर होगी। प्रेमी के साथ संबंध भी अच्छे होंगे।
लकी नंबर: 3,      शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। आज थोड़े कार्य आपके अधूरे छूट सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव रह सकता है। वहीं पर आज के दिन आपको अधिक तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मगर मानसिक तनाव हो सकता है। मानसिक तनाव से बचकर के चलिए। वाणी पर नियंत्रण रखिए। किसी से यात्रा करते समय नोक झोक हो सकती है। साथ ही धन की स्थिति सामान्य रहेगी। 
लकी नंबर: 2,        शुभ रंग:  हल्का ग्रीन

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा। वहीं पर आप लोग आज के दिन चिंता मुक्त रहेंगे। आज आप कार्य पर भी ध्यान देंगे और अन्य कार्य को भी पूरा करेंगे। भाग-दौड़ भर दिन रहेगा।  आज के दिन आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी आवश्यकता है। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 47,      शुभ रंग:  ऑरेंज

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार आज के दिन अच्छा जाएगा। वहीं पर आज स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज प्रेमी के साथ थोड़ा समय बिताएंगे, जिसकी वजह से दिन अच्छा गुजरेगा। धन से संबंधित परेशानियां भी आज समाप्त होगी। 
लकी नंबर: 70,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक मिला-जुला रहेगा। आज कुछ पुराने कार्य भी बन सकते हैं वहीं कुछ कार्य बिगड़ भी सकते हैं। आपको आज अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध अधिक आने के कारण आज आप अपने बनते कार्य बिगाड़ सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु मानसिक तनाव अधिक रह सकता है।
लकी नंबर: 17     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मिला जुला रहेगा। वरिष्ठ आपकी तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी असमंजस में फंस सकते हैं इसलिए कोशिश करें कि हर एक चीज को सही तरह से सही दृष्टि से देखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। वहीं पर आज के दिन घर परिवार में बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
लकी नंबर: 10    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य बेहतर होगा। वहीं पर आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। आज धन से संबंधित खर्चा भी अधिक हो सकता है। जिसकी वजह से आपको चिंता हो सकती है।
लकी नंबर: 20      शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487