Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शनिवार 1 जून को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

1 June ka Ank Rashifal: आज 1 जून 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (01/06/2024, 1+0+6+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 1 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
मूलांक 1 वालों के लिए कार्य क्षेत्र को लेकर आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज हर एक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। वहीं पर स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा और आसपास के लोग भी आपसे प्रभावित रहेंगे। आपके रिश्तेदारी में कोई अनबन थी, तो वह समाप्त हो सकती है। वहीं पर धन की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां थी, वह समाप्त होगी और आज आप स्वास्थ को लेकर भी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी प्रेमिका का साथ भी आपको मिलेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर धन रुका हुआ था, तो वह आने की संभावना है।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु जो लोग व्यापार करते हैं। उन लोगों के लिए कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। कोशिश करें कि अगर आप व्यापार अपने पार्टनर के साथ कर रहे हैं, तो उनसे वार्तालाप करके ही कोई निर्णय लेने का सोचें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तेदारी में कोई भी परेशानी आ रही थी, तो वह समाप्त होगी और प्रेम संबंध में भी सुधार आएगा। वहीं पर आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। वहीं पर आसपास के लोगों से भी प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज काम में व्यस्त रहेंगे। प्रेमी पर जरूर ध्यान दें, नहीं तो आज उनसे आपका झगड़ा होने की संभावना है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, परंतु भाग दौड़ बनी रह सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी के साथ थोड़ा समय देने का समय निकालें। कोशिश करें आज अपने लिए समय निकालें। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर चिताओं में रह सकता है, परंतु आज आप अपना संपूर्ण प्रयास कार्यक्षेत्र में करने का करेंगे। वहीं पर आज आपके वरिष्ठ आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें और साथ ही घरवालों को भी थोड़ा समय देने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य में थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने का प्रयास जरुर करें। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का भी प्रयास करें, जो भी अनबन हो रही थी या कोई वार्तालाप में मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई थी तो उसको सुलझाने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का मेहनत करने में बीतेगा। वहीं पर कोशिश करें कि आज अपने कार्य का सारे काम भी निपटाएं, नहीं तो अधूरे रहने की वजह से आपको तनाव दे सकते हैं। स्वास्थ्य भी आपका अधिक अच्छा नहीं रहेगा। आज आलस्य काफी ज्यादा आ सकता है। कोशिश करें कि घर परिवार के सदस्यों को समय देने का प्रयास करें। धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आज आप सही प्रकार से कार्य करने का प्रयास करेंगे, मगर घर के चलते आप बहुत ज्यादा समय कार्य क्षेत्र में नहीं दे पाएंगे।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487