Logo
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 10 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

10 April ka Ank Rashifal: आज 210 अप्रैल 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (10/04/2024, 1+0+4+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 (1+3=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आज माता को सफेद पुष्प सफेद मिष्ठान्न और सिंदूर अवश्य अर्पित करें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

यहां जानें बुधवार यानी 10 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों के लिए काफी हद तक कार्य को लेकर के सुधार महसूस होगा। वहीं पर कुछ कार्य आपके पूरे भी हो सकते हैं। जिनके कारण आपका मानसिक तनाव कम होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। आज परिवार के साथ यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं। वहीं पर परिवार का हंसी-खुशी का माहौल भी रहेगा। आज धन की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा सा चिंतित वाला हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको थोड़ा मन लगा करके काम करना आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान देकर के चलें। आज आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है, वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपको कुछ कार्य में नुकसान हो सकता है। आज आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आज का दिन थोड़ा सा स्वास्थ्य को लेकर के चिंताजनक हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तो के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए रिश्ते बन सकते हैं। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आज कार्य पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज आपके स्वास्थ्य में भी हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आज धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, परंतु धनखर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहने वाला है। आज आपके सारे कार्य पूरे होंगे, जिसके कारण आज आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। जो इतने लंबे समय से आपको तनाव हो रहा था, वह कार्य पूरे होने के कारण तनाव भी समाप्त होगा। यदि भूमि से संबंधित कोई कार्य अगर आप करते हैं, तो इसमें आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य आज आप लोगों का अच्छा रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन का आगमन हो सकता है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  समुद्री

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपके कार्य क्षेत्र से जुड़ी हुई आपको मिल सकती है। जिसकी वजह से आप अपने आप को खुशी से भरपूर महसूस करेंगे। आज परिवार में भी आपकी खुशी को लेकर के खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपको किसी कार्य को लेकर के बधाई भी मिल सकती है। वहीं पर आज धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। पार्टी का माहौल होगा। इसलिए धन भी खर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु कार्य में थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। आज आपके धन खर्च को लगाम मिलेगी। साथ ही आज आप अपनी धन से संबंधित सेविंग्स भी कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात के बाद आपका दिन अच्छा बीतेगा।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज मेहनत करने की आवश्यकता है। आज कार्य क्षेत्र में आप अवकाश के लिए जा सकते हैं। वहीं पर आज आपके स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा, परंतु नींद और आलस्य बहुत अधिक आएगा। आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  चॉकलेटी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र को लेकर के ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार में भी कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंता रह सकती है क्योंकि आज आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। गले से संबंधित या बुखार से संबंधित परेशानी आने की संभावना है। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487