Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरूवार 11 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

11 April ka Ank Rashifal: आज 11 अप्रैल 2024 है और दिन गुरूवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (11/04/2024, 1+1+4+2+0+2+4=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आज माता को लाल पुष्प सफेद मिष्ठान और सिंदूर अवश्य अर्पित करें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

यहां जानें गुरूवार यानी 11 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहने की संभावना है, मगर आज भाग दौड़ भी बनी रह सकती है। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज घर में कोई बड़ा कार्य निकल सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, वहीं पर आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज के दिन धन खर्च होने की संभावना है, परंतु कहीं से धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें, क्योंकि धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में आज आप अपने परिवार वालों के साथ बैठकर दिन का आनंद उठाएंगे। आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया कार्य कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज परिवार वालों के साथ मेल मिलाप कर सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  समुद्री

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है, जिस वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। धन खर्च होने की आवश्यकता है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में आप कुछ नया कार्य आरंभ करने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर होने की संभावना है।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, वहीं पर आज आपके कार्य भी पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु खांसी की शिकायत अभी भी आपको बनी रहेगी। इसके अलावा आज आपके रिश्तों में भी सुधार और मधुरता आएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वाले जातकों को आज अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अनजान व्यक्ति से सावधान रहें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। धन की स्थिति आपकी आज समान्य है।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487