Logo
मूलांक हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण और दोष आदि के बारे में बताता हैं। मूलांक संख्या में 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से 11 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।

11 January ka Ank Rashifal: आज 11 जनवरी 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (11/01/2024, 1+1+1+2+0+2+4=11) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 11 है,  जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक गुरुवार यानी 11 जनवरी 2024 का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने अधूरे कार्य पूरे कर पाएंगे। जिस वजह से आपके सिर पर जो बोझ था, वह कम हो जाएगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का आगमन होगा।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: सफेद

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक शांति से भरपूर होगा। आज आप तनाव मुक्त रहेंगे। कार्य भी आपके पूरे होंगे। जो कार्य आपको तनाव दे रहे थे। वे समाप्त हो जाएंगे, या वह पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, मगर गले का ध्यान रखने की आवश्यकता है। गला खराब हो सकता है। आज के दिन आप लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा अच्छा रहेगा। आज कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। धन खर्च हो सकता है, इसलिए धन खर्च पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 4,     शुभ रंग:  चैती

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई नया कार्य आप शुरू कर सकते हैं। आज आपको किसी कार्य में सम्मानित भी किया जा सकता है। आपकी प्रशंसा आसपास हो सकती है। जिस वजह से आपका मन भी अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ रहें। आपके परिवार को आपकी जरूरत रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन खर्च होने का ध्यान रखें।
लकी नंबर:  5,      शुभ रंग: काला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रहेगा। कुछ कार्य पूरे हो सकते हैं, मगर कुछ कार्य अधूरे भी रह जाएंगे। जिस वजह से आपको मानसिक तनाव होगा। आज आप कोशिश करें, कि समय पर खाना खाएं, नहीं तो आपको अपच की शिकायत हो सकती है। आज कोशिश करें, कि शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ ही अपने जीवन साथी के साथ बिताएं, ताकि आप को किसी भी तरह की चिंता महसूस ना हो। धन को लेकर के आज इन्वेस्टमेंट करना सही नहीं रहेगा। धन का बचाव करें।
लकी नंबर:  78,        शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। जो लोग छात्र हैं, उन लोगों के लिए दिन अच्छा रहने की संभावना है। आज आप लोग अपने घर के लिए कुछ शॉपिंग कर सकते हैं। स्वास्थ्य आप लोगों को अच्छा रहेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय माता के साथ बिताना पसंद करेंगे, या हो सकता है माता के साथ आप कहीं पर घूमने जाएं। आज आपकी धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। कहीं से धन का आगमन होगा।
लकी नंबर:  12,      शुभ रंग:  बैंगनी

मूलांक 6 (MULANK 6)
जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। आज कोई नया काम या कोई नई योजना आपके व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए बन सकती है। जो लोग बिजनेस पार्टनर के साथ व्यापार कर रहे हैं। उनके लिए आज समय खास है। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपनी प्रेमिका को कोई उपहार देंगे। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  4,     शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज खुशियों से भरपूर समय आज आप बिताएंगे। आज आपके आसपास के लोग भी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप शांत रहेंगे। किसी भी तरह की चिंता नहीं होगी। अपने परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, हो सकता है परिवार के बच्चों को कहीं घूमने फिरने ले जाएं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन खर्च होना आवश्यक है।
लकी नंबर: 1       शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है। कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिसकी वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। धन कहीं से आ सकता है, जिसकी वजह से धन से जुड़ी हुई परेशानियां भी समाप्त होगी। परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे।
लकी नंबर: 8       शुभ रंग:  चैती

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आपके कार्य पूरे हो सकते हैं, जिस वजह से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आज ऊर्जावान रहेंगे। आज घर परिवार में किसी व्यक्ति के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहेगा। धन खर्च होने की संभावना है। धन खर्च पर नियंत्रण करें।
लकी नंबर: 51        शुभ रंग: चॉकलेटी

5379487