Logo
मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे गुण, स्वभाव, प्रकृति और दोष के बारे में बताते हैं। इनकी संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से 11 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

11 March ka Ank Rashifal: आज 11 मार्च 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (11/03/2024, 1+1+3+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 (1+3=4) है,  जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 तक का मूलांक सोमवार यानी 11 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके लिए मिला- जुला रहने की संभावना है। आज काम को लेकर के थोड़ा परेशान रह सकते हैं, जिसकी वजह से अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आज परिवार में किसी से अनबन हो सकती है, इसलिए आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। ऐसा बोलने से बचें, जो लोगों को चुभ सकता है। आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखकर चलें। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  25,      शुभ रंग: सफेद

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज के दिन कार्य क्षेत्र में बदलाव की संभावना है। आज कुछ नई योजना बना सकते हैं, जिसके कारण आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने भी जा सकते हैं। आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन भी खर्च होने की संभावना है। 
लकी नंबर: 22,     शुभ रंग:   हल्का हरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। जिसके कारण आज आप प्रसन्नता से भरपूर महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसकी वजह से आज आप घर के परिवार के सदस्यों के समय बिताएंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 35,      शुभ रंग: हल्का नीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। किसी बात को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं, मगर कोई करीबी व्यक्ति आपकी चिंता हल कर सकता है। इसलिए अपनी मन की बात दूसरों से आज अवश्य करें।  स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। आज अपने जीवन साथी के साथ समय जरूर बिताएं। धन की स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  24,        शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन आप किसी नई चीज का आयोजन भी कर सकते हैं। आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे, मगर अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज के दिन काम का लोड ज्यादा होने के कारण चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है, जिस वजह से आपके अपने आप से नाराज हो सकते हैं। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी, परंतु खर्चा भी होगा।
लकी नंबर:   37,      शुभ रंग:  पीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी से जुड़े हैं या संगीत कला के क्षेत्र से जुड़े हैं। उन लोगों को अपने काम से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ भी समय बिताएंगे, परंतु अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। धन आपका आज खर्चा होगा इसलिए धन खर्च पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर:  17,     शुभ रंग: चैती

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी मनपसंद धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। आज कार्य क्षेत्र में भी धर्म की बातों को लेकर के किसी लोगों से बहस बाजी हो सकती है, इसलिए इन सब चीजों से बचकर रहें। घर परिवार के सदस्यों का खास तौर से ध्यान रखना होगा। अपने घर के बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 36       शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर आप किसी कार्य को लेकर चिंतित थे, तो वह चिंता भी खत्म हो जाएगी। आज के दिन जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए दिन बहुत अच्छा है। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   44       शुभ रंग:  पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वाले आज के दिन लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी आज आप अपने कार्य पर कम ध्यान देंगे, जिसकी वजह से आपका अधिक कार्य छूट सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे। घर परिवार को समय देने का प्रयास करें, खास तौर से जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत आज से कर सकते हैं। आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आपको प्राप्त हो सकता है।
लकी नंबर: 7        शुभ रंग: श्वेत

5379487