Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शुक्रवार 12 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

12 April ka Ank Rashifal: आज 12 अप्रैल 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (12/04/2024, 1+2+4+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आज माता को पुष्प, मिष्ठान और सिंदूर अवश्य अर्पित करें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

यहां जानें शुक्रवार यानी 12 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने अधूरे कार्य को निपटा पाएंगे, परंतु आसपास के लोगों की बातों को लेकर के ध्यान ना दें। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, वहीं पर आज कोशिश करेंगे कि प्रेमी के साथ समय बिताएं। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: नीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, वहीं पर आज आप लोगों के बॉस लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। अपने घर परिवार में भी खुशी का माहौल बनाए रखेंगे। घर परिवार के लोग आपसे संतुष्ट रहेंगे। आपकी तारीफ करेंगे। धन को लेकर चिंतित न रहें।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन से संबंधित सारे परेशानियां दूर होने की संभावना है। धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। मन आज प्रसन्न रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा। धन खर्च होने की संभावना है, परंतु धन आने की भी संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु आज कमजोरी महसूस होगी। धन की स्थिति बेहतर होगी, परंतु धन खर्च होने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  समुद्री

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। अपने परिवार वालों के साथ घर में बैठकर दिन का आनंद उठाने के लिए सोचेंगे। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा गुजरेगा, परंतु आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहने वाला है। आज अपने प्रेमी के साथ यात्रा पर जाने का विचार अवश्य करें। धन खर्च होने की संभावना है। परिवार को समय दें।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज के दिन आप लोग खुशहाल रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आज के दिन का आप आनंद लेंगे। धन खर्च होने की संभावना है, परंतु कहीं से धन आने की भी संभावना है। आज के दिन आप परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  चैती

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, मगर आज भाग दौड़ बनी रहेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज अपने परिवार के साथ खुशहाल रहेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487