Logo
अंक शास्त्र के अनुसार सोमवार 15 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

15 April ka Ank Rashifal: आज 15 अप्रैल 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (15/04/2024, 1+5+4+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आज के दिन माता को पीला फूल, मिष्ठान और सिंदूर अवश्य अर्पित करें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 15 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
मूलांक एक वालों के लिए कार्य क्षेत्र को लेकर के आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज हर एक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। वहीं पर स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा और आसपास के लोग भी आपसे प्रभावित रहेंगे। आपके रिश्तेदारी में कोई अनबन थी, तो वह समाप्त हो सकती है। वहीं पर धन की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां थी, वह समाप्त होगी और आज आप स्वस्थ को लेकर भी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी प्रेमिका का साथ भी आपको मिलेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर धन रुका हुआ था, तो वह आने की संभावना है।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु जो लोग व्यापार करते हैं उन लोगों के लिए कुछ कठिनाइयां आ सकती है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पहले से अगर किसी को रिश्तेदारी में कोई भी परेशानी आ रही थी, तो वह समाप्त होने की संभावना है। आज के दिन प्रेम संबंध में भी सुधार आएगा। वहीं पर आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज के दिन आप खुशहाल जीवन जिएंगे।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। आसपास के लोगों से भी प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज काम में व्यस्त रहेंगे। अपने स्वास्थ्य पर और अपने परिवार के सदस्यों पर जरूर ध्यान दें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, परंतु भाग दौड़ में व्यस्त रह सकते हैं। कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी के साथ थोड़ा समय देने का समय निकालें। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  काला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के थोड़ा मेहनती वाला रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवार के साथ घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। साथ ही आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन खुशहाली लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का भी प्रयास करेंगे। परिवार का भी सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी नए मेहमान का घर में आगमन हो सकता है। घर परिवार के लोग भी आपसे खुश रहेंगे। दिन की शुरुआत भी शुभ कार्यों से होगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का मेहनत वाला रहेगा। आज आपको तनाव भी मिल सकता है। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा नहीं रहेगा। आज आप आलस्य का भी शिकार रहेंगे। कोई व्यक्ति आज आपसे निराश हो सकता है। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक  अच्छा रहेगा, परंतु कार्य क्षेत्र को लेकर के मिला-जुला रहने की संभावना है। आज स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा। किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आप अपने रिश्तेदारों के साथ ही समय बिताएंगे और आज धन की स्थिति भी बेहतर होगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487