Logo
अंक ज्योतिष का अपना अलग महत्व होता है। ये हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। इनकी संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से 17 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

17 March ka Ank Rashifal: आज 17 मार्च 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (17/03/2024, 1+7+3+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है,  जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के माध्यम से यहां जानिए 1 से 9 तक का मूलांक रविवार यानी 17 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन आप कहीं मनपसंद जगह पर जाएंगे, जिसके कारण आज का दिन खुशहाल बीतेगा। आज लंबी यात्रा के बाद घर लौट सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी आज आप अपने कार्य पर कम ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहने की संभावना है। घर परिवार को भी समय देने का प्रयास करें, खास तौर से जीवनसाथी को समय देने का प्रयास जरूर करें। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत होने की बातचीत आज से शुरू हो सकती है। आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। शाम के समय में धन आपको प्राप्त हो सकता है।
लकी नंबर:  80,      शुभ रंग: लाल

मूलांक 2 (MULANK 2)
मूलांक 2 वालों का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज से आप ऊर्जावान रहेंगे और नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। आज आपके जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए समय बहुत अच्छा है, आज उनसे आप अपनी मन की बात कहने से ना चूकें। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 22,     शुभ रंग:  पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। आज कार्य क्षेत्र में भी धर्म की बातों को लेकर के किसी से बहस बाजी हो सकती है। इसलिए इन सब चीजों से बचकर के रहें। आज आप सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा खुश रहेंगे। आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसकी वजह से आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। इसलिए घर परिवार के सदस्यों का खास तौर से अपने घर के बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 79,      शुभ रंग: ब्लू

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा आज के दिन पुराने रोग से भी छुटकारा मिल सकता है। जो काफी लंबे समय से स्वास्थ्य आपका खराब अगर चल रहा था, तो आज आपको उन सारे चीजों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज आप अपने परिवार के साथ भी समय बिताएंगे। अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। धन आपका आज खर्चा होगा। धन खर्च पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर:  90,        शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में भी भरपूर ऊर्जा के साथ कार्य होंगे। आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे, मगर अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज आपके अंदर चिड़चिड़ापन भी आ सकता है, जिस वजह से आपके अपने आप से नाराज हो सकते हैं। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी। धन खर्चा भी होगा।
लकी नंबर:  28,      शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। किसी बात को लेकर के चिंतित हो सकते हैं। अपनी मन की बात दूसरों से आज अवश्य करें, ताकि आपकी बात का हाल आपको मिल जाए। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। आज अपने जीवन साथी के साथ समय जरूर बिताएं। धन की स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  74,     शुभ रंग: चैती

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आज परिवार का बराबर सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 67       शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में बदलाव लेकर के आ सकता है। आज कुछ नई योजना बना सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन भी खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:   20       शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने की संभावना है। आज काम को लेकर के थोड़ा आप तनाव में रह सकते हैं। आज परिवार में किसी से अनबन भी हो सकती है। इसलिए आज अपनी वाणी पर नियंत्रण लगा करके चलें। आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखकर चलें। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 44        शुभ रंग: सफेद

CH Govt hbm ad
5379487